पटना : जयंती पर याद किये गये नेताजी सुभाषचंद्र बोस

Updated at : 24 Jan 2019 2:51 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : जयंती पर याद किये गये नेताजी सुभाषचंद्र बोस

सूबे में विभिन्न जगहों पर 122वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रमों का हुआ आयोजन पटना : नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर बुधवार को सुभाष पार्क में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर राज्यपाल लालजी टंडन एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि […]

विज्ञापन
सूबे में विभिन्न जगहों पर 122वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
पटना : नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर बुधवार को सुभाष पार्क में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर राज्यपाल लालजी टंडन एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
समारोह में पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, पूर्व प्रदेश महासचिव नागरिक परिषद एवं जदयू नेता छोटू सिंह सहित अनेक व्यक्तियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. वहीं, राज्यपाल लालजी टंडन ने संयुक्त सशस्त्र बल की सलामी ली. साथ ही एनसीसी कैडेट एवं स्काउट गाइड के परेड का निरीक्षण भी किया.
बीडी कॉलेज में रक्तदान शिविर : एबीवीपी, पाटलिपुत्र महानगर द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म जंयती के अवसर पर ‘उभरता भारत-नयी आशाएं’ इस विचार के साथ बीडी कॉलेज, पटना में रक्तदान-शिविर का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन