भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व चंद्रशेखर के सहयोगियों ने ली जदयू की सदस्यता

पटना : भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व चंद्रशेखर के शिष्य व सहयोगी रहे भोजपुर के जितेंद्र सिंह, अजित कुमार सिंह और रोहतास के शिक्षाविद प्रो मुक्तिनाथ सिंह ने बुधवार को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के सामने जदयू की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर एमएलसी व दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ […]
पटना : भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व चंद्रशेखर के शिष्य व सहयोगी रहे भोजपुर के जितेंद्र सिंह, अजित कुमार सिंह और रोहतास के शिक्षाविद प्रो मुक्तिनाथ सिंह ने बुधवार को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के सामने जदयू की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर एमएलसी व दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, प्रदेश महासचिव व मुख्यालय प्रभारी डाॅ नवीन कुमार आर्य व अनिल कुमार, मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह, भोजपुर जदयू के अध्यक्ष अशोक शर्मा और राज्य परिषद सदस्य कामेश्वर कुशवाहा समेत दर्जनों नेता मौजूद रहे.
जदयू की सदस्यता ग्रहण करने वाले तीनों नेताओं का जदयू परिवार में स्वागत करते हुए वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि यह बड़ी प्रसन्नता की बात है कि स्व चंद्रशेखर के विचारों और आदर्शों में आस्था रखने वाले लोग आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में भविष्य की संभावना देख रहे हैं. आगामी लोकसभा चुनाव के संदर्भ में बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि हम इस बात के लिए कृतसंकल्प हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत हो. उन्होंने कहा कि संगठन स्तर पर लगातार कार्यक्रमों, सम्मेलनों, समीक्षा-बैठकों और जनसंपर्क अभियानों से पार्टी में नयी ऊर्जा का संचार हुआ है. इसी कड़ी में जदयू फरवरी में प्रमंडलीय सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है जिसमें नीतीश कुमार की नीतियों व आदर्शों में आस्था रखने वाले साथी बड़ी संख्या में भाग लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




