पटना : लालू ने शायराना अंदाज में किया ट्वीट, कहा- अभी गनीमत है सब्र मेरा…
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : सोमवार को लालू प्रसाद ने शायराना अंदाज में ट्वीट कर अपने विरोधियों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि अभी गनीमत है सब्र मेरा, अभी लबालब भरा नहीं है. वह मुझको मुर्दा समझ रहा है, उसे कहो मैं मरा नहीं. राजनीतिक हलकों में इस ट्वीट के मतलब निकाले जा रहे हैं. ट्वीट […]
विज्ञापन
पटना : सोमवार को लालू प्रसाद ने शायराना अंदाज में ट्वीट कर अपने विरोधियों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि अभी गनीमत है सब्र मेरा, अभी लबालब भरा नहीं है. वह मुझको मुर्दा समझ रहा है, उसे कहो मैं मरा नहीं. राजनीतिक हलकों में इस ट्वीट के मतलब निकाले जा रहे हैं.
ट्वीट के बहाने उन्होंने विरोधियों व सहयोगियों को भी बड़ा संदेश दिया है. वहीं, तेजप्रताप यादव ने कहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा हमेशा मेरे टच में रहते हैं. वे राजद में आना चाहते हैं, तो उनका हम स्वागत करेंगे. वे सोमवार को राजद कार्यालय में जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे.
तेजप्रताप ने कहा कि तीन फरवरी को वे कांग्रेस की रैली में शामिल होंगे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय पर कहा कि उनसे हमें या तेजस्वी को चुनाव लड़ने की जरूरत नहीं है. उन्हें तो हमारा कोई भी कार्यकर्ता हरा देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










