पटना : अमृत योजना में मुंगेर सहित कई शहरों की जलापूर्ति योजना को मिली मंजूरी

Published at :15 Jan 2019 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : अमृत योजना में मुंगेर सहित कई शहरों की जलापूर्ति योजना को मिली मंजूरी

पटना : नगर विकास एवं आवास विभाग ने अमृत योजना के तहत निर्मित होनेवाली कई योजनाओं की स्वीकृति दी है. इसमें मुंगेर जलापूर्ति योजना प्रमुख है. विभाग द्वारा बुलायी गयी बैठक में शहरों के पार्कों की मंजूरी नहीं दी जा सकी. नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद की अध्यक्षता में सोमवार […]

विज्ञापन
पटना : नगर विकास एवं आवास विभाग ने अमृत योजना के तहत निर्मित होनेवाली कई योजनाओं की स्वीकृति दी है. इसमें मुंगेर जलापूर्ति योजना प्रमुख है. विभाग द्वारा बुलायी गयी बैठक में शहरों के पार्कों की मंजूरी नहीं दी जा सकी.
नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित राज्य स्तरीय तकनीकी समिति द्वारा 199 करोड़ की मुंगेर जलापूर्ति योजना की स्वीकृति दे दी. इस योजना का लाभ शहर के करीब 38 हजार 921 घरों को मिलेगा. राज्यस्तरीय तकनीकी समिति ने साथ ही औरंगाबाद और जमालपुर जलापूर्ति योजना के दूसरे हिस्से की भी मंजूरी दे दी. विशेष सचिव संजय दयाल ने बताया कि मुंगेर जलापूर्ति योजना को दो भाग में बांट कर मंजूर किया गया है. दूसरे हिस्से की योजना के निर्माण का खर्च राज्य सरकार उठायेगी.
उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के साथ ही मुजफ्फरपुर और गया में पार्क की योजना को भी मंजूरी दी गयी. इधर बिहारशरीफ, आरा और दरभंगा में बनने वाले दो पार्क के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी गयी. आरा और बिहारशरीफ नगर निगम को नये पार्कों के चयन को कहा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन