ePaper

पटना : जनाधार खोने के डर से नर्वस हो गये हैं सीएम : तेजस्वी यादव

Updated at : 08 Jan 2019 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : जनाधार खोने के डर से नर्वस हो गये हैं सीएम : तेजस्वी यादव

पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जनाधार खोने के डर से सीएम नीतीश कुमार नर्वस हो गये हैं. उन्होंने महागठबंधन के बारे में जिस तरह की बातें कही हैं, इसके लिए उनको माफी मांगनी चाहिए. यह पिछड़े समाज का अपमान है. तेजस्वी ने […]

विज्ञापन
पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जनाधार खोने के डर से सीएम नीतीश कुमार नर्वस हो गये हैं. उन्होंने महागठबंधन के बारे में जिस तरह की बातें कही हैं, इसके लिए उनको माफी मांगनी चाहिए. यह पिछड़े समाज का अपमान है.
तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करने की बात करते हैं, जबकि उनके कार्यकाल में 36 घोटाले हो चुके हैं. चुनाव के समय ही मेगा प्रोजेक्ट का टेंडर क्यों होता है. वे सोमवार को अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार घबराए हुए दिख रहे हैं.
भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करने की बात मुख्यमंत्री करते हैं, लेकिन सबसे अधिक घोटाला इन्हीं के राज में हुआ है. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि मुख्यमंत्री को यह जवाब देना चाहिए कि वे लालू प्रसाद से क्यों मिले. किन कारणों से भाजपा से अलग हुए और किन कारणों से फिर एक हुए. उन्होंने कहा कि भाजपा से हाथ मिलाने पर आप राजा हरश्चिंद्र हो जाते हैं और नहीं मिलाने पर भ्रष्टाचारी. नीतीश कुमार कुर्सी के लोभी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन