ePaper

पटना : लालू-राबड़ी के शासन में नहीं हुआ विकास : संजय सिंह

Updated at : 06 Jan 2019 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : लालू-राबड़ी के शासन में नहीं हुआ विकास : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में विकास का कोई काम नहीं हुआ. शनिवार को नेता विपक्ष तेजस्वी यादव को संबोधित खुले पत्र में लिखा कि उनके माता-पिता के शासनकाल में कई नरसंहार हुए. बिहार की शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था खराब हो गयी. इससे 12 करोड़ बिहारियों […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में विकास का कोई काम नहीं हुआ. शनिवार को नेता विपक्ष तेजस्वी यादव को संबोधित खुले पत्र में लिखा कि उनके माता-पिता के शासनकाल में कई नरसंहार हुए. बिहार की शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था खराब हो गयी. इससे 12 करोड़ बिहारियों की एक पीढ़ी का भविष्य खराब हो गया. खेतिहर किसान शहरी मजदूर बन गये.
अब वे नोएडा व गुड़गांव में अपमान का जीवन जी रहे हैं. संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी ने गरीबी नहीं देखी. इसलिए वे इसका मर्म नहीं समझ सकते कि जीवन जीने के लिए कितना पैसा चाहिए. कई नरसंहारों का जिक्र करते हुए कहा है कि सभी लालू-राबड़ी के शासनकाल में हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन