पटना : आयी मलेरिया टेस्टिंग किट आज से मिलेगा प्लेटलेट्स

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आज से प्लेटलेट्स मिलना शुरू हो जायेगा. क्योंकि ब्लड बैंक में मलेरिया टेस्टिंग किट उपलब्ध करा दी गयी है. टेस्टिंग किट ब्लड बंक के इंचार्ज को मुहैया करा दी गयी है. अस्पताल प्रशासन ने प्लेटलेट्स मिलने की जानकारी सभी विभाग के विभागाध्यक्षों को दे दी है. इसके अलावा […]

विज्ञापन
पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आज से प्लेटलेट्स मिलना शुरू हो जायेगा. क्योंकि ब्लड बैंक में मलेरिया टेस्टिंग किट उपलब्ध करा दी गयी है. टेस्टिंग किट ब्लड बंक के इंचार्ज को मुहैया करा दी गयी है. अस्पताल प्रशासन ने प्लेटलेट्स मिलने की जानकारी सभी विभाग के विभागाध्यक्षों को दे दी है. इसके अलावा ब्लड बैंक में टेक्नीशियन व डॉक्टरों की बहाली के लिए अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को लिखा है.
खबर छपने के बाद ब्लड बैंक का निरीक्षण: पीएमसीएच के ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स मिलना बंद होने और किट खत्म होने की समस्या को प्रभात खबर ने 2 जनवरी को पेज नंबर चार पर पीएमसीएच में किट खत्म, प्लेटलेट्स की जांच बंद नाम से खबर प्रकाशित की थी.
खबर छपने के बाद पीएमसीएच प्रशासन हरकत में आया और पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद उपाधीक्षक डॉ आरके जैमेयार ने ब्लड बैंक का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्हें ब्लड बैंक में परेशानी दिखी. इसके बाद तुरंत मलेरिया किट उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन