पटना : सीएम नीतीश कुमार आज गंडौल-बिरौल सड़क व डुमरी पुल का करेंगे उद्घाटन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Dec 2018 7:44 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को दरभंगा जिले में गंडौल-बिरौल सड़क और खगड़िया जिले में बीपी मंडल पुल का उद्घाटन करेंगे. वह पटना से हेलिकॉप्टर से सुबह 11:40 बजे रवाना होंगे. पहले एनएच-107 पर बने बीपी मंडल पुल का दोपहर 12:25 बजे सोनबरसा घाट पर उद्घाटन करेंगे. इसके बाद दोपहर 2:05 बजे बलुआहा पुल […]
विज्ञापन
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को दरभंगा जिले में गंडौल-बिरौल सड़क और खगड़िया जिले में बीपी मंडल पुल का उद्घाटन करेंगे. वह पटना से हेलिकॉप्टर से सुबह 11:40 बजे रवाना होंगे. पहले एनएच-107 पर बने बीपी मंडल पुल का दोपहर 12:25 बजे सोनबरसा घाट पर उद्घाटन करेंगे.
इसके बाद दोपहर 2:05 बजे बलुआहा पुल से गंडौल के बीच कोसी नदी पर आरसीसी पुल के एप्रोच रोड गंडौल-बिरौल तक विस्तारीकरण का उद्घाटन करेंगे. यह कार्यक्रम बिरौल में होगा. इसके बाद मुख्यमंत्री पटना लौट आयेंगे. 12़ 67 किमी लंबी गंडौल-बिरौल सड़क के चालू होने से सहरसा से दरभंगा व पटना की दूरी भी कम हाे जायेगी. आठ साल से बंद बीपी मंडल पुल के पुन: चालू होने से महेशखूंट से सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, मधेपुरा होते हुए पूर्णिया जाने में सहूलियत होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




