पटना : जदयू लालू फैमिली को परेशान करने में लगा है : तेज प्रताप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को भी पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगाया और लोगों की समस्याएं सुनीं. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जदयू के लोगों को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है. वे लोग जनता की परेशानियों […]
विज्ञापन
पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को भी पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगाया और लोगों की समस्याएं सुनीं. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जदयू के लोगों को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है.
वे लोग जनता की परेशानियों से अपने को दूर कर लिया है. जदयू के लोगों को बस एक ही काम रह गया है कि किस तरह से लालू प्रसाद के फैमिली को परेशान किया जाये. उन्होंने कहा कि भाजपा व जदयू के लोगों से लालू परिवार परेशान होने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने में जुट गये हैं.
इसी कड़ी में उन्होंने सोमवार से पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगाना शुरू किया है. उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध बढ़ गया, पर सरकार का ध्यान जनता के सुख-दुख पर नहीं है. जदयू के लोग सिर्फ उनके पीछे पड़े हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










