पटना : त्रिस्तरीय जांच के बाद तैयार होगा रिजल्ट
Updated at : 24 Dec 2018 9:48 AM (IST)
विज्ञापन

सीबीएसइ ने लिया निर्णय पटना : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) ने इस बार से बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के लिए मूल्यांकन केंद्रों की संख्या बढ़ाने का नि+र्णय लिया है. वहीं, त्रुटि की शिकायतों से निबटने के लिए त्रिस्तरीय मूल्यांकन की व्यवस्था की जा रही है. तीन स्तर पर कॉपियों की जांच के बाद ही […]
विज्ञापन
सीबीएसइ ने लिया निर्णय
पटना : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) ने इस बार से बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के लिए मूल्यांकन केंद्रों की संख्या बढ़ाने का नि+र्णय लिया है. वहीं, त्रुटि की शिकायतों से निबटने के लिए त्रिस्तरीय मूल्यांकन की व्यवस्था की जा रही है. तीन स्तर पर कॉपियों की जांच के बाद ही रिजल्ट तैयार किया जायेगा. इसके तहत पहले परीक्षक कॉपियों का मूल्यांकन करेंगे. उसके बाद क्रमश: को-ऑर्डिनेटर और फिर हेड कॉपियों की क्रॉस चेकिंग करेंगे. बोर्ड सूत्रों के अनुसार यह व्यवस्था 2019 से लागू होगी. आठ से 10 परीक्षक पर दो को-ऑर्डिनेटर व एक हेड होंगे. एक परीक्षक एक दिन में 25 कॉपियों का मूल्यांकन करेंगे.
परीक्षण बाद प्रश्नपत्र को मिलेगा अंतिम रूप
दूसरी ओर विद्यार्थियों की परेशानी दूर करने के लिए प्रश्नपत्र भी नये तरीके से करने की बोर्ड ने योजना बनायी है. इसके तहत पहले शिक्षकों को प्रश्नपत्र हल करने को दिया जायेगा. शिक्षकों यदि महसूस करेंगे कि बच्चे भी उसे तीन घंटे में हल कर लेंगे, तब प्रश्नपत्र को अंतिम रूप दिया जायेगा. बताया जाता है कि परीक्षा में विद्यार्थियों को जो प्रश्नपत्र दिया जाता है, वह इतना लंबा होता है कि सभी विद्यार्थी उसे तीन घंटे में पूरा नहीं कर पाते हैं. इसे ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने यह योजना बनायी है. सूत्र बताते हैं कि यह वर्ष 2020 से लागू होगा.
क्षेत्रीय कार्यालय से ही संशोधन
परीक्षा फाॅर्म में फोटो बदलने, नाम, पिता के नाम समेत अन्य विवरणों में होने वाली त्रुटि के संशोधन के लिए विद्यार्थियों को अब दिल्ली स्थित सीबीएसइ मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी होगी. संशोधन का अधिकार अब क्षेत्रीय कार्यालयों को दे दिया गया है. बताया जाता है कि भविष्य में यह अधिकार स्कूलों को देने पर विचार चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




