पटना : देश के सबसे बड़े पुल निर्माण के टेंडर छह फरवरी तक जमा होंगे

Updated at : 23 Dec 2018 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : देश के सबसे बड़े पुल निर्माण के टेंडर छह फरवरी तक जमा होंगे

पटना : मिथिलांचल में कोसी नदी पर बननेवाले देश के सबसे पुल निर्माण के लिए छह फरवरी 2019 तक टेंडर जमा होंगे. सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने पुल के निर्माण के लिए टेंडर की अधिसूचना जारी कर दी है. एनएचएआइ ने टेंडर जमा करने की तिथि निर्धारित की है. मधुबनी जिले के भेजा व […]

विज्ञापन
पटना : मिथिलांचल में कोसी नदी पर बननेवाले देश के सबसे पुल निर्माण के लिए छह फरवरी 2019 तक टेंडर जमा होंगे. सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने पुल के निर्माण के लिए टेंडर की अधिसूचना जारी कर दी है.
एनएचएआइ ने टेंडर जमा करने की तिथि निर्धारित की है. मधुबनी जिले के भेजा व सुपौल जिले के परसरमा के बीच बननेवाले 10़ 2 किमी पुल का निर्माण होना है. पुल के दोनों छोर लगभग साढ़े तीन किलोमीटर एप्रोच रोड का निर्माण होगा. पुल का डीपीआर दिल्ली की कंपनी वी के एस ने तैयार किया है. एनएचएआइ के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा भेजी गयी डीपीआर को सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय से स्वीकृति के बाद पुल निर्माण के लिए टेंडर निकला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन