पटना : कल से पांच दिनों तक बैंकों में लटके रहेंगे ताले
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आज हर हाल में निबटा लें बैंकिंग कार्य पटना : 20 दिसंबर को हर हाल में अपने बैंक से जुड़े कामकाज को निबटा लें नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. क्योंकि 21 से 26 दिसंबर तक सिर्फ 24 को बैंक खुले रहेंगे, बाकी दिन बैंक बंद रहेंगे. पांच दिन की छुट्टी के […]
विज्ञापन
आज हर हाल में निबटा लें बैंकिंग कार्य
पटना : 20 दिसंबर को हर हाल में अपने बैंक से जुड़े कामकाज को निबटा लें नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. क्योंकि 21 से 26 दिसंबर तक सिर्फ 24 को बैंक खुले रहेंगे, बाकी दिन बैंक बंद रहेंगे. पांच दिन की छुट्टी के कारण चेकों के क्लीयरेंस, ड्राफ्ट बनवाने के साथ कैश की किल्लत झेलनी पड़ सकती है.
आगामी 21 दिसंबर को अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन एवं सरकार की बैंक विरोधी नीतियों के विरोध में हड़ताल पर रहेंगे. हड़ताल में बिहार-झारखंड के लगभग 15000 बैंक अधिकारी हिस्सा लेंगे. एआईबीओसी के महासचिव एवं स्टेट बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि आईबीए द्वारा बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन समझौते को अकारण ही लंबित रखा गया है. वहीं 22 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार है और 23 दिसंबर को रविवार है. एेसे में लगातार 3 दिन बैंकों में ताले लटके रहेंगे. हालांकि 24 दिसंबर सोमवार को सभी बैंक की शाखाओं में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा.
लेकिन 25 दिसंबर को क्रिसमस को लेकर बैंकों में अवकाश रहेगा. जबकि 26 दिसंबर को बैंक यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के घटक संघों की बैठक में सरकार द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक एवं विजया बैंक के आपस में विलय के विरोध में एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल किये जाने का निर्णय लिया गया. बिहार प्रोविंसियल बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के उप सचिव संजय तिवारी ने बताया कि पिछले प्रस्ताव को संशोधित करते हुए 8 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










