पटना : यूजीसी नेट शुरू, पहले दिन शांतिपूर्ण रही परीक्षा, 22 तक चलेगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Dec 2018 9:49 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : नवगठित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से पहली बार आयोजित यूजीसी नेट की परीक्षा मंगलवार को आरंभ हुई. यह परीक्षा 22 दिसंबर तक चलेगी. इसके लिए राज्य की राजधानी पटना समेत औरंगाबाद, भागलपुर, बिहार शरीफ, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर व पूर्णिया में करीब 90 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जहां पहले दिन परीक्षा […]
विज्ञापन
पटना : नवगठित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से पहली बार आयोजित यूजीसी नेट की परीक्षा मंगलवार को आरंभ हुई. यह परीक्षा 22 दिसंबर तक चलेगी. इसके लिए राज्य की राजधानी पटना समेत औरंगाबाद, भागलपुर, बिहार शरीफ, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर व पूर्णिया में करीब 90 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जहां पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण रही. तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन दो पालियों (सेट) में परीक्षा हुई, जिनमें करीब 25 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए.
पहली बार यह परीक्षा ऑनलाइन होने से अभ्यर्थी खुश नजर आये. उन्होंने बताया कि परीक्षा ऑनलाइन होने से उत्तरपुस्तिका के पहले पन्ने पर नाम, रौल नंबर आदि भरने से मुक्ति मिल गयी है. लॉग इन कर सवालों को हल करना शुरू कर दिया. फर्स्ट पेपर के प्रश्नों को देखा जाये, तो समय प्रबंधन का ध्यान रखना पड़ा. एक घंटा में 50 प्रश्नों का उत्तर देना था, जो काफी पेचीदा थे.
पैटर्न में बदलाव नहीं : अभ्यर्थियों के अनुसार परीक्षा लेनेवाली एजेंसी बदली है, लेकिन प्रश्नपत्र के पैटर्न में खासा बदलाव नहीं आया है.
पूर्व में फर्स्ट पेपर में जेनरल स्टडी के सवाल होते थे, लेकिन इस बार गणित, रीजनिंग, साइंस व जेनरल स्टडी के सवाल पूछे गये थे.
फर्स्ट पेपर था कठिन
फर्स्ट पेपर में मैथ, रीजनिंग को शामिल किया गया था. इस कारण माथापच्ची करनी पड़ी. कुल मिला कर कहा जा सकता है कि फर्स्ट पेपर कठिन व दूसरा, जो कि मेरा विषय इतिहास था, आसान था.
मो अशरफ, हाजीपुर
फर्स्ट पेपर में समय और मिलना चाहिए था. फर्स्ट पेपर में मैथ, रीजनिंग, साइंस के प्रश्नों को शामिल कर दिया गया था. 60 मिनट में 50 प्रश्नों को हल करना था. जबकि प्रश्नों को देखें, तो एक घंटा से अधिक समय मिलना चाहिए था.
शंभु कुमार ललन, सुपौल
पैटर्न में बदलाव नहीं
फर्स्ट पेपर में थोड़ी कठिनाई हुई, लेकिन सेकेंड पेपर ठीक रहा. प्रश्नपत्र के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन फर्स्ट पेपर में कई सवालों पर कैलकुलेशन में समय अधिक लगा. टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखना पड़ा.
प्रतिभा, पूर्णिया
नेट की परीक्षा में पूछे गये प्रश्न औसतन ठीक थे. फर्स्ट पेपर को सॉल्व करने में थोड़ी कठिनाई हुई. इसमें मैथ, साइंस, रीजनिंग व जीएस के प्रश्न पूछे गये थे. अत: समय का ध्यान रखना पड़ा. जबकि सेकेंड पेपर के प्रश्न औसतन ठीक थे.
रितम प्रिया, पटना
परीक्षा का समय
पहली पाली (सुबह 9:30 से दोपहर 1:00 बजे तक)
फर्स्ट पेपर : सुबह 9:30 से सुबह 10:30 बजे
सेकेंड पेपर : सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे
दूसरी पाली (दोपहर 2:00 से दोपहर 5:30 बजे तक)
फर्स्ट पेपर : दोपहर 2:00 से दोपहर 3:00 बजे तक
सेकेंड पेपर : दोपहर 3:30 से शाम 5:30 बजे तक
कितने प्रश्न व अंक
फर्स्ट पेपर : 50 प्रश्न, 100 अंक
सेकेंड पेपर : 100 प्रश्न, 200 अंक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




