ePaper

2019 में गलती से भी भाजपा दोबारा सत्ता में आयी तो राम की जगह बना देंगे मोदी का मंदिर : तेजस्वी

Updated at : 15 Dec 2018 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
2019 में गलती से भी भाजपा दोबारा सत्ता में आयी तो राम की जगह बना देंगे मोदी का मंदिर : तेजस्वी

पटना : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव नेट्वीट कर भाजपा पर तीखा हमला बोलाहै.तेजस्वी ने कहा कि भाजपा का एक ही मकसद है. सामंती राजा की तरह राज करो, सबको गुलाम बना कर रखो. विरोधियों को प्रताड़ित करो और आरएसएस के मनुवादी एजेंडा को लागू करो. तेजस्वीने ट्वीट कर कहा कि 2019 […]

विज्ञापन

पटना : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव नेट्वीट कर भाजपा पर तीखा हमला बोलाहै.तेजस्वी ने कहा कि भाजपा का एक ही मकसद है. सामंती राजा की तरह राज करो, सबको गुलाम बना कर रखो. विरोधियों को प्रताड़ित करो और आरएसएस के मनुवादी एजेंडा को लागू करो. तेजस्वीने ट्वीट कर कहा कि 2019 में गलती से भी भाजपा की सरकार बनती है तो ये लोग बाबा साहेब के संविधान को समाप्त कर देंगे. राम की जगह मोदी का मंदिर बना देंगे.

अपने दूसरे ट्विट में तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर चल रहे केस पर तंज कसते हुए कहा कि यह विचित्र हत्या संबंधित केस है जो बिहार मुख्यमंत्री बनाम बिहार सरकार चल रहा है. 27 साल से चल रहे केस में सरकार सीएम को बचाने के लिए सबूत नष्ट और गवाहों को प्रभावित करवा रही है. नैतिकता का ढोल पीटने वालों ने किस प्रबंधन के चलते होंठों पर ताला जड़ा हुआ है?

ये भी पढ़ें… सुशील मोदी का ट्वीट, नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी राजबल्लभ के बहाने तेजस्वी पर निशाना

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन