बिहार : राजभवन में आयोजित रात्रि-भोज में शामिल हुए सीएम योगी

पटना :बिहारके राज्यपाल लाल जी टंडन के निदेशानुसार राजभवन में आज रात्रि-भोज का आयोजन किया गया. इस रात्रि-भोज में महामहिम राज्यपाल लाल जी टंडन के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ […]
पटना :बिहारके राज्यपाल लाल जी टंडन के निदेशानुसार राजभवन में आज रात्रि-भोज का आयोजन किया गया. इस रात्रि-भोज में महामहिम राज्यपाल लाल जी टंडन के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ आये वहां के प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन, बिहार मंत्रिपरिषद के कई मंत्रिगण, पटना की मेयर, पटना स्थित विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण, पटना जिला के कई विधायकगण आदि भी शामिल हुए.
ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का रात्रि-विश्राम भी राजभवन, पटना में ही है. मुख्यमंत्री योगी कल सुबह उत्तर प्रदेश लौट जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




