पटना : ग्रामीण बैंक का पेंशन रेगुलेशन का नोटिफिकेशन जारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक का पेंशन रेगुलेशन 2018 आज गजट नोटिफिकेशन प्रकाशित हो गया. देश के सबसे बड़े ग्रामीण बैंक का पेंशन रेगुलेशन का सरकारी गजट में प्रकाशन हो जाने से उतर बिहार के अठारह जिलों में कार्यरत चार हजार अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ साथ ग्यारह सौ सेवानिवृत्त कर्मियों में भी खुशी […]
विज्ञापन
पटना : उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक का पेंशन रेगुलेशन 2018 आज गजट नोटिफिकेशन प्रकाशित हो गया. देश के सबसे बड़े ग्रामीण बैंक का पेंशन रेगुलेशन का सरकारी गजट में प्रकाशन हो जाने से उतर बिहार के अठारह जिलों में कार्यरत चार हजार अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ साथ ग्यारह सौ सेवानिवृत्त कर्मियों में भी खुशी की लहर दौड़ गयी है.
इसकी जानकारी देते हुए यूनाइटेड फोरम आॅफ आरआरबी यूनियन्स ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. विज्ञप्ति के अनुसार संगठनात्मक और कानूनी लड़ाई के पश्चात माननीय उच्चतम न्यायालय ने विगत 25 अप्रैल को फैसला सुनाया जिसके तहत व्यावसायिक बैंकों के समान ग्रामीण बैंक कर्मियों को पेंशन दिये जाने हेतु गजट नोटिफिकेशन जारी हुई है. परन्तु, सरकार ने ग्रामीण बैकों में पेंशन 1 अप्रैल 2018 के प्रभाव से दिये जाने का निर्णय किया है जबकि व्यावसायिक बैंकों में यह 1 नवंबर 1993 से लागू है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










