पटना : मालाकार संघ ने किया पुतलादहन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मालाकार संघ की आेर से रविवार को गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक पर विरोध प्रदर्शन किया. संघ के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद मालाकार ने बताया कि मां सिद्धेश्वरी काली मंदिर के पास से फूल माला, नारियल, प्रसाद बेचने वाले गरीब दुकानदारों को अतिक्रमण के नाम पर हटा दिया गया है, जो कहीं से न्यायसंगत नहीं है. […]
विज्ञापन
मालाकार संघ की आेर से रविवार को गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक पर विरोध प्रदर्शन किया. संघ के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद मालाकार ने बताया कि मां सिद्धेश्वरी काली मंदिर के पास से फूल माला, नारियल, प्रसाद बेचने वाले गरीब दुकानदारों को अतिक्रमण के नाम पर हटा दिया गया है, जो कहीं से न्यायसंगत नहीं है. उन्होंने बताया कि डॉ. आलोक कुमार, कंचन सिंह तथा मंदिर के सचिव द्वारा मारपीट किया जाता है. जबकि दुकानदार नगरनिगम और उद्योग विभागद्वारा संचालित किया जा रहा है. इस मौके पर देवेंद्र प्रसाद, ब्रज किशोर प्रसाद, राजू कुमार, सोनू मालाकार, उपेंद्र कुमार मालाकार, उदय, अशोक, सौरव मालाकार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










