पटना : पांच से ‘गौरव यात्रा’ पर निकलेंगे सीएम नीतीश कुमार
Updated at : 03 Dec 2018 8:41 AM (IST)
विज्ञापन

पटना/बेतिया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से यात्रा पर निकलने वाले हैं. जिला प्रशासान की मानें तो सीएम पांच दिसंबर से पश्चिम चंपारण से ही यात्रा शुरू करेंगे. इसकी तैयारी शुरू हो गयी है. जदयू नेताओं की मानें तो इसका नाम गौरव यात्रा रखा गया है. हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा मुख्यमंत्री सचिवालय की […]
विज्ञापन
पटना/बेतिया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से यात्रा पर निकलने वाले हैं. जिला प्रशासान की मानें तो सीएम पांच दिसंबर से पश्चिम चंपारण से ही यात्रा शुरू करेंगे. इसकी तैयारी शुरू हो गयी है.
जदयू नेताओं की मानें तो इसका नाम गौरव यात्रा रखा गया है. हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से नहीं की गयी है़ पिछले साल मुख्यमंत्री ने आठ दिसंबर को बगहा से विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा शुरू की थी. जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर की जा रही तैयारी से कयास लगाये जा रहे है कि सीएम की पश्चिम चंपारण जिले में दो दिवसीय यात्रा हो सकती है.
इस दौरान बगहा के कदमहवा, गौनाहा के जमुनिया व ठोरी में तैयारी की जा रही है. कदमहवा में विकास शिविर का भी आयोजन कर लोगों की समस्याओं का आवेदन लिया गया है. इस दौरान अन्य विभागों की ओर से भी शिविर लगाकर जाति, निवास, दिव्यांग, दाखिल खारिज समेत अन्य योजनाओं के लिए लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया. गौनाहा के जमुनिया में हैलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है.
सूत्रों की मानें तो यहां मुख्यमंत्री ठोरी में आर्ट गैलरी का उद्घाटन एवं अवलोकन करने के साथ ही धमौरा में आरटीपीएस काउंटर का उदघाटन कर सकते है. जिला प्रशासन जिले में शिलान्यास एवं उद्घाटन कराये जानेवाले योजनाओं की समेकित सूची बनाने में लगा हुआ है. जमुनिया व भिखनाठोरी मे मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर रविवार को डीडीसी रवींद्र नाथ सिंह, नरकटियागंज एसडीओ चंदन चौहान, डीएसपी मो. निसार समेत अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया.
इधर, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विक्रमा चौधरी ने बताया कि पांच दिसंबर को प्रखंड की जमुनिया पंचायत के रघुवीर परियोजना उच्च विद्यालय के प्रांगण में 11 बजे दिन में मुख्यमंत्री पहुंचेंगे. यहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे. इससे पहले सुभद्रा माई स्थान भी जायेंगे. धमौरा पहुंचकर पंचायत भवन का उद्घाटन करेंगे. इसके भिखनाठोरी में स्थानीय लोगो से रू-ब-रू होंगे.
नीतीश की अब तक की यात्राएं
न्याय यात्रा 12 जुलाई, 2005
विकास यात्रा 9 जनवरी, 2009
धन्यवाद यात्रा 17 जून, 2009
प्रवास यात्रा 25 दिसंबर, 2009
विश्वास यात्रा 28 अप्रैल, 2010
सेवा यात्रा 09 नवंबर, 2011
अधिकार यात्रा 19 सितंबर, 2012
संकल्प यात्रा 05 मार्च, 2014
संपर्क यात्रा 13 नवंबर, 2014
निश्चय यात्रा 2016
विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा 2017
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




