ePaper

पटना : अस्‍पताल में मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्‍टरों पर लापरवाही का आरोप

Updated at : 02 Dec 2018 2:36 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : अस्‍पताल में मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्‍टरों पर लापरवाही का आरोप

पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती वृद्ध मरीज की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाया. हंगामे की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे सीनियर डॉक्टरों में मरीज के परिजनों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया. दरअसल मामला यह था कि शुक्रवार को फोर लेन में […]

विज्ञापन
पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती वृद्ध मरीज की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाया. हंगामे की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे सीनियर डॉक्टरों में मरीज के परिजनों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया. दरअसल मामला यह था कि शुक्रवार को फोर लेन में ढाबे के समीप सड़क दुर्घटना में दनियावां निवासी 63 वर्षीय नंदलाल पासवान 28 वर्षीय राहुल कुमार जख्मी हो गया था.
फोर लेन पर गुलाबी ढाबा के पास ट्रैक्टर के टक्कर से जख्मी हुए दोनों को उपचार के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बेहतर उपचार के लिए राहुल के परिजन उसे निजी उपचार केंद्र में ले गये. इधर, भर्ती नंदलाल पासवान की उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गयी.
इसी बात से आक्रोशित हो परिजनों ने डॉक्टर व नर्स पर उपचार में कोताही बरतने का आरोप लगा हंगामा किया, लेकिन सीनियर ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया. डॉक्टरों का कहना है कि मरीज की मौत अधिक रक्त बह जाने की स्थिति में हुई है. इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं बरती गयी है. हंगामा के उपरांत दोपहर लगभग एक बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन