पटना : स्वच्छता रैंकिंग सुधारने में जुटे निगम अधिकारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर की स्वच्छता रैंकिंग की प्रक्रिया शुरू है और जनवरी माह में केंद्रीय टीम निरीक्षण करने पहुंचने वाली है. स्वच्छता रैंकिंग में नगर निगम का परफॉर्मेंस बेहतर हो, इसकी तैयारी में निगम अधिकारी जुट गये हैं. गुरुवार को उप नगर आयुक्त (सफाई) विशाल आनंद ने […]
विज्ञापन
पटना : केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर की स्वच्छता रैंकिंग की प्रक्रिया शुरू है और जनवरी माह में केंद्रीय टीम निरीक्षण करने पहुंचने वाली है.
स्वच्छता रैंकिंग में नगर निगम का परफॉर्मेंस बेहतर हो, इसकी तैयारी में निगम अधिकारी जुट गये हैं. गुरुवार को उप नगर आयुक्त (सफाई) विशाल आनंद ने कंकड़बाग व बांकीपुर अंचल का दौरा किया.
इस दौरान दोनों अंचलों में बैठक हुई और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व ओडीएफ की समीक्षा की. बैठक में कार्य में कोताही करने वाले वार्ड सफाई निरीक्षकों के साथ-साथ सेक्टर पर्यवेक्षकों पर कार्रवाई करते हुए वेतन रोक दिया है.
बांकीपुर अंचल के पांच कर्मियों पर कार्रवाई : बांकीपुर व कंकड़बाग अंचल में सिटी मैनेजर, मुख्य सफाई निरीक्षक, वार्ड सफाई निरीक्षकों व सेक्टर पर्यवेक्षकों के साथ बैठक में वार्डों में चल रहे डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की स्थिति की जांच की गयी.
वार्ड संख्या 43 के वार्ड सफाई निरीक्षक व एक पर्यवेक्षक और वार्ड संख्या 51 के वार्ड सफाई निरीक्षक व दो सेक्टर पर्यवेक्षक कार्य में कोताही करते मिले. इस आरोप में बांकीपुर अंचल के पांच कर्मियों के वेतन पर रोक लगायी गयी है. वहीं, कंकड़बाग अंचल के वार्ड संख्या-30 के वार्ड सफाई निरीक्षक के वेतन पर रोक लगायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










