पटना : आनंद किशोर तीन साल तक रहेंगे बीएसईबी अध्यक्ष
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आनंद किशोर अब तीन साल तक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष पद पर रहेंगे. हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने उनके पदस्थापन संबंधी आदेश में आंशिक संशोधन किया है. पटना के तत्कालीन कमिश्नर आनंद किशोर के पास बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष का भी अतिरिक्त […]
विज्ञापन
पटना : भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आनंद किशोर अब तीन साल तक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष पद पर रहेंगे. हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने उनके पदस्थापन संबंधी आदेश में आंशिक संशोधन किया है.
पटना के तत्कालीन कमिश्नर आनंद किशोर के पास बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष का भी अतिरिक्त चार्ज था. राज्य सरकार ने 15 सितंबर, 18 को उनका कमिश्नर के पद से हटा कर बीएसईबी का चेयरमैन बना दिया था. पदस्थापन आदेश 25 सितंबर, 17 से अगले तीन वर्षों अथवा राज्य सरकार के अगले आदेश तक के लिए प्रभावी किया गया था. सरकार ने इसमें आंशिक संशोधन किया गया है. सरकार ने अपने आदेश से ‘अथवा राज्य सरकार के अगले आदेश तक ‘ को विलोपित कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










