मसौढ़ी : बाइक शो रूम व सर्विस सेंटर से 15 लाख का सामान ले भागे बदमाश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Nov 2018 9:04 AM (IST)
विज्ञापन

मसौढ़ी : धनरूआ थाना से महज दो सौ मीटर पूरब स्थित लक्ष्मी ऑटो मोबाइल में पिछवाड़े से घुस बीते सोमवार की देर रात बदमाशों ने करीब 15 लाख रुपये के सामान गायब कर दिये. घटना की जानकारी शो रूम के स्टाफ को मंगलवार की सुबह उस वक्त हुई जब उसने शो रूम खोला. बाद में […]
विज्ञापन
मसौढ़ी : धनरूआ थाना से महज दो सौ मीटर पूरब स्थित लक्ष्मी ऑटो मोबाइल में पिछवाड़े से घुस बीते सोमवार की देर रात बदमाशों ने करीब 15 लाख रुपये के सामान गायब कर दिये. घटना की जानकारी शो रूम के स्टाफ को मंगलवार की सुबह उस वक्त हुई जब उसने शो रूम खोला. बाद में शो रूम के मालिक ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी.
जानकारी के मुताबिक नौबतपुर थाना के जितुचक निवासी अमित कुमार की धनरूआ में लक्ष्मी ऑटो मोबाइल नाम से बाइक शो रूम सह सर्विस सेंटर है. रोज की भांति बीते सोमवार की रात स्टाफ शो रूम बंदकर घर चला गया. इसी दौरान देर रात बदमाश शो रूम सह सर्विस सेंटर के पिछवाड़े से दीवार के रास्ते सर्विस सेंटर में घुस आये. इसके बाद खिड़की का ग्रिल उखाड़ कर शो रूम के अंदर घुस गये.
इसके बाद बदमाशों ने नयी बाइक का एक इंजन व नयी बाइक के चार चक्के, कंप्यूटर सेट, प्रिंटर मशीन, टीवी, जेनेरेटर, इन्वर्टर, बैटरी, सीसीटीवी कैमरा व डिवाईस सेट, सर्विस सेंटर का पूरा पार्ट्स , सामान, मोबिल व हेलमेट समेत करीब 15 लाख रुपये का सामान ले भागे. इधर, मंगलवार को पूर्वाह्न में स्टाफ सुधीर कुमार ने जब शो रूम खोला तो उसे इसकी जानकारी हुई. उसने तत्काल इसकी सूचना शो रूम के मालिक अमित कुमार को दी. उनकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी.
तीन माह पूर्व भी दो लाख का सामान हुआ था गायब
बीते करीब तीन माह पूर्व शो रूम के स्टाफ ने शो रूम का एक लाख 85 हजार रुपये गायब कर दिये थे. स्टाफ द्वारा राशि लूट लेने की मनगढ़ेत कहानी रची थी. बाद में पुलिस अनुसंधान में मामले का खुलासा होने पर उक्त मामले में शो रूम के दो स्टाफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.
थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि ऐसी आशंका है कि बदमाश पास स्थित लाइन होटल में रात में खड़े रहनेवाले दर्जनों वाहनों का फायदा उठा अपने साथ लाये मालवाहक वाहन को वहां खड़ा कर दिया और फिर चोरी करने के बाद सामान को लाद आराम से चलते बने.
उन्होंने बताया कि लाइन होटल के पास खड़े दर्जनों वाहनों के कारण पुलिस को बदमाश के वाहन का पता नहीं चल पाया. उन्होंने बताया कि इस घटना में शो रूम के किसी स्टाफ की मिलीभगत से इन्कार नहीं किया जा सकता. पुलिस सभी बिंदुओं पर गौर कर मामले की तहकीकात कर रही है.
बताया जाता है कि शो रूम के पास ही दो लाइन होटल हैं. हर रात वहां दर्जनों बड़े वाहन खड़े रहते हैं. ऐसी शंका जतायी जाती है कि बदमाश अपने साथ कोई मालवाहक वाहन लेकर आये थे और वहां खड़े बड़े वाहनों के बीच में अपना मालवाहक वाहन खड़ा कर दिया था. शो रूम में चोरी कर सारे सामान की पैकिंग करने के बाद वे अपने वाहन में उसे लाद लिये और फिर निकल भागे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




