पटना : रेल राज्यमंत्री आज रवाना करेंगे बक्सर-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा बुधवार को नयी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बक्सर व वाराणसी के बीच चलने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखा इसका शुभारंभ करेंगे. ट्रेन संख्या 03229 बक्सर-वाराणसी मेमू पैसेंजर का उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के रूप में बक्सर से शाम 3:00 बजे किया जायेगा और […]
विज्ञापन
पटना : रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा बुधवार को नयी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बक्सर व वाराणसी के बीच चलने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखा इसका शुभारंभ करेंगे. ट्रेन संख्या 03229 बक्सर-वाराणसी मेमू पैसेंजर का उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के रूप में बक्सर से शाम 3:00 बजे किया जायेगा और शाम 6:00 बजे वाराणसी पहुंचेगी.
वहीं, ट्रेन संख्या 03230 वाराणसी-बक्सर स्पेशल ट्रेन वाराणसी से शाम 7:35 बजे खुलेगी और रात्रि 11:45 बजे बक्सर पहुंचेगी. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार को बक्सर-वाराणसी-बक्सर मेमू ट्रेन स्पेशल के रूप में चलेगी. गुरुवार से यह ट्रेन संख्या 63229 बक्सर-वाराणसी मेमू बक्सर से सुबह 6:15 बजे खुलेगी.
चार ट्रेनों को किया गया रि-शेड्यूल
पटना. पटना-झाझा रेलखंड के बीच बख्तियारपुर-बाढ़ के बीच सरफेस ट्रायंगल लाइन के लिए एनआई कार्य किया जा रहा है. इस वजह से बुधवार को चार ट्रेनों को रि-शेड्यूल व सात ट्रेनों को रेल मंडल क्षेत्र में विलंब से परिचालन कराया जायेगा.
रि-शेड्यूल ट्रेनें
– पटना जंक्शन से ट्रेन संख्या 63208 सुबह 8:55 बजे के बदले 11:15 बजे खुलेगी.
– झाझा से खुलने वाली ट्रेन संख्या 63209 सुबह 8:30 बजे के बदले 11:00 बजे खुलेगी
– पटना जंक्शन से खुलने वाली ट्रेन संख्या 63210 11:05 बजे के बदले 1:15 बजे खुलेगी
– पटना जंक्शन से खुलने वाली ट्रेन संख्या 12568 दिन के 12:30 बजे के बदले 2:00 बजे खुलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










