पटना : बेटे का सचिवालय में आत्मदाह का प्रयास
Updated at : 27 Nov 2018 9:33 AM (IST)
विज्ञापन

मां पर तेजाब फेंकने वालों पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई मामला मोतिहारी के पताही थाना इलाके का पटना : माेतिहारी के पकड़ी दयाल के पताही थाना इलाके के मुकेश कुमार ने मां मीना देवी पर तेजाब फेंकने वालों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए सचिवालय में पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह […]
विज्ञापन
मां पर तेजाब फेंकने वालों पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
मामला मोतिहारी के पताही थाना इलाके का
पटना : माेतिहारी के पकड़ी दयाल के पताही थाना इलाके के मुकेश कुमार ने मां मीना देवी पर तेजाब फेंकने वालों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए सचिवालय में पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया. हालांकि वहां मौजूद कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और उसके हाथ पेट्रोल की बोतल छीन ली और फिर सचिवालय थाना पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने मुकेश कुमार काे कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और फिर उसे छोड़ दिया.
मुकेश ने बताया कि 30 अगस्त को उसकी मां मीना देवी पर स्थानीय दबंग नरेश महतो व अवधेश महतो ने जमीनी विवाद को लेकर तेजाब से हमला कर दिया था. जिसमें तेजाब उनकी मां के पैर पर गिरा था और वह घायल हो गयी थी.
इस मामले में दोनों के खिलाफ पताही थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. लेकिन इस मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार नहीं किया. उन दोनों पर कार्रवाई की मांग को लेकर वह पुलिस अधिकारियों से कई बार गुहार लगा चुका है. लेकिन फिर भी कार्रवाई नहीं हुई. इसलिए उसने सचिवालय में आत्मदाह का प्रयास किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




