पटना : सामाजिक न्याय की लड़ाई में सबको एकजुट होने की जरूरत : तेजस्वी यादव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2018 8:29 AM
विज्ञापन
रोहतास के कुशवाहा नेता फतेह बहादुर राजद में शामिल पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि सामाजिक न्याय की लड़ाई में सबको एकजुट होने की जरूरत है. यही लड़ाई लड़ने पर हमारे पिता लालू प्रसाद व मां राबड़ी देवी समेत मुझे जेल भेजने की साजिश की गयी. हमारे सातों बहन-बहनोई पर […]
विज्ञापन
रोहतास के कुशवाहा नेता फतेह बहादुर राजद में शामिल
पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि सामाजिक न्याय की लड़ाई में सबको एकजुट होने की जरूरत है. यही लड़ाई लड़ने पर हमारे पिता लालू प्रसाद व मां राबड़ी देवी समेत मुझे जेल भेजने की साजिश की गयी.
हमारे सातों बहन-बहनोई पर मुकदमा किया गया. लेकिन, तमाम साजिश अब खुल कर सामने आ रही है. उन्होंने कहा कि मैं शेर का बेटा हूं और किसी से डरने वाला नहीं. वे शुक्रवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे. रोहतास (डिहरी) के कुशवाहा नेता फतेह बहादुर को राजद की सदस्यता दिलाने के बाद समारोह में तेजस्वी ने कहा कि देश में आपातकाल की स्थिति है. कश्मीर में सबके सामने लोकतंत्र की हत्या की गयी. इस मौके पर कांति सिंह, रामचंद्र पूर्वे, आलोक मेहता, शिवचंद्र राम, चितरंजन गगन सहित अन्य मौजूद रहे.
मोदी रोड पर तो नहीं जो मुझसे बंगला खाली करवा रहे : इससे पहले बंगला विवाद पर तेजस्वी ने कहा कि आखिर सरकार को उनका बंगला खाली कराने की जल्दी क्यों पड़ी है? क्या मोदी जी को काम करने में दिक्कत हो रही है?
मैंने कोर्ट में इसके खिलाफ अपील की है और सरकार को कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए. उन्होंने सीएम हाउस में लगाये गये सीसीटीवी को हटाने पर भी तंज कसते हुए कहा कि चाचा ने पलटी मार ली. अगर सुरक्षा के लिए कैमरा लगाया गया था तो फिर हटाया क्यों? जिस हिस्से में कैमरा लगाया गया था उस जगह से मेरा बेडरूम तक दिखता था.
केसों में फंसाने के मामले में कानूनविदों से राय लेकर अदालत जायेंगे : रघुवंश : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने देश की उच्च संस्थाओं पर केंद्र सरकार के कब्जा जमाने की कोशिश के विरोध सहित 35 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है.
उन्होंने कहा कि इसको लेकर गांव/बूथ स्तर पर संघर्ष समिति के गठन की प्रक्रिया चल रही है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात के लिए रांची रवानगी से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिंह ने कहा कि सीबीआई पर दबाव डाल कर जबरन लालू परिवार को केसों में फंसाने के मामले में भी कानूनविदों से राय लेकर हम अदालत जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










