ePaper

पटना : नहीं लौटे तेज प्रताप ट्विटर पर दिखाया दर्द

Updated at : 24 Nov 2018 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : नहीं लौटे तेज प्रताप ट्विटर पर दिखाया दर्द

पटना : पत्नी ऐश्वर्या व घर के कुछ भेदियों से नाराज चल रहे तेज प्रताप मां राबड़ी देवी को दिये आश्वासन के बावजूद शुक्रवार को घर नहीं लौटे. उम्मीद जतायी जा रही थी कि कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर प्रयागराज में गंगा स्नान करने के बाद वे पटना लौट आयेंगे, लेकिन देर शाम तक घर […]

विज्ञापन
पटना : पत्नी ऐश्वर्या व घर के कुछ भेदियों से नाराज चल रहे तेज प्रताप मां राबड़ी देवी को दिये आश्वासन के बावजूद शुक्रवार को घर नहीं लौटे. उम्मीद जतायी जा रही थी कि कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर प्रयागराज में गंगा स्नान करने के बाद वे पटना लौट आयेंगे, लेकिन देर शाम तक घर पर उनका इंतजार ही होता रहा.
इस बीच, गुरुवार की देर रात ट्विटर पर एक पोस्ट कर तेज प्रताप ने अपनी पीड़ा उजागर की. 22 दिन बाद इस महीने का पहला ट्विट करते हुए तेज प्रताप ने कहा – टूटे से फिर ना जुटे, जुटे गांठ परि जाये. उनके इस ट्विट को उनकी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक के मसले से जोड़ कर देखा जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन