ePaper

पटना : पीपा पुल पर रोका गया परिचालन

Updated at : 23 Nov 2018 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पीपा पुल पर रोका गया परिचालन

पटना सिटी : कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने गायघाट पीपा पुल पर गुरुवार की शाम चार बजे से वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है. यह रोक पीपा पुल पर शुक्रवार की शाम चार बजे तक रहेगी. यातायात डीएसपी जगदानंद ठाकुर ने बताया कि […]

विज्ञापन
पटना सिटी : कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने गायघाट पीपा पुल पर गुरुवार की शाम चार बजे से वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है. यह रोक पीपा पुल पर शुक्रवार की शाम चार बजे तक रहेगी. यातायात डीएसपी जगदानंद ठाकुर ने बताया कि परिचालन रोके जाने के लिए हाजीपुर व गायघाट के पास बैरिकेडिंग कर परिचालन रोका गया है.
डीएसपी ने बताया कि बीच में पुल को खोला गया है, ताकि जबरन आये वाहन पार नहीं कर सके. दूसरी ओर स्थिति यह है कि पीपा पुल पर शाम चार बजे से परिचालन रोके जाने के बाद से वाहनों का दबाव महात्मा गांधी सेतु पर बढ़ गया है. सेतु पर यात्री वाहनों का परिचालन सुचारू ढंग से हो, इसको लेकर मालवाहक वाहनों को रोक का धीरे-धीरे निकाला जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन