ePaper

पटना : बोर्ड परीक्षा में हर चैप्टर से पूछे जायेंगे प्रश्न

Updated at : 22 Nov 2018 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : बोर्ड परीक्षा में हर चैप्टर से पूछे जायेंगे प्रश्न

पटना : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आगामी 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. बोर्ड परीक्षा को लेकर वोकेशनल व अन्य विषयों की अलग-अलग सूची जारी कर चुका है. सूची में फरवरी, मार्च व अप्रैल माह में होनेवाली परीक्षा के विषयों को शामिल किया गया है. जानकारी के […]

विज्ञापन
पटना : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आगामी 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. बोर्ड परीक्षा को लेकर वोकेशनल व अन्य विषयों की अलग-अलग सूची जारी कर चुका है. सूची में फरवरी, मार्च व अप्रैल माह में होनेवाली परीक्षा के विषयों को शामिल किया गया है. जानकारी के अनुसार बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों को यह जानकारी दी गयी है कि किस चैप्टर से कितने प्रश्न पूछे जायेंगे. बोर्ड परीक्षा में सभी विषयों में हर चैप्टर से प्रश्न पूछे जाने की संभावना है. वहीं यह जानकारी दी गयी है कि विषयवार किस चैप्टर से लघु व दीर्घ उत्तरीय के साथ वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या कितनी होगी.
मॉडल प्रश्नपत्र व मार्किंग स्कीम
हाल ही में बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सभी विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र भी जारी किये हैं. 12वीं में 54 और 10वीं में 13 वोकेशनल विषय शामिल किये गये हैं. वहीं प्रश्नपत्रों के पैटर्न व मार्किंग स्कीम की भी जानकारी दी गयी है.
मॉडल प्रश्नपत्रों में 100 और 50 अंकों के प्रश्नपत्रों की अलग-अलग मार्किंग बतायी गयी है. लघु उत्तरीय प्रश्नों में पहली बार विकल्प वाले प्रश्न होंगे. मॉडल प्रश्नपत्रों को देखें, तो 50 अंक वाले वोकेशनल पेपर में 31 प्रश्न पूछे जायेंगे, जिसमें से विद्यार्थियों को 23 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे. वहीं, 10वीं में साइंस छोड़ कर सारे विषय 100 अंक के होंगे. इसमें प्रश्नों की संख्या 65 रहेगी. कुल मिला कर इस बार परीक्षा में हर चैप्टर को शामिल किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन