नेपाल से लेकर पश्चिम बंगाल की सीमा तक बनेगा ईको टूरिज्म कॉरिडोर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Nov 2018 8:52 AM (IST)
विज्ञापन

वीटीआर से लौटकर अनुज शर्मा बिहार में नेपाल की सीमा से लेकर पश्चिम बंगाल की सीमा तक ईको टूरिज्म का कॉरिडोर बनेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पार्क (वीटीआर) से इसकी शुुरुआत कर दी है. कुछ सालों के अंदर दुनिया के ईको टूरिज्म के मानचित्र पर राज्य के कई स्थान शामिल हो जायेंगे. […]
विज्ञापन
वीटीआर से लौटकर अनुज शर्मा
बिहार में नेपाल की सीमा से लेकर पश्चिम बंगाल की सीमा तक ईको टूरिज्म का कॉरिडोर बनेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पार्क (वीटीआर) से इसकी शुुरुआत कर दी है. कुछ सालों के अंदर दुनिया के ईको टूरिज्म के मानचित्र पर राज्य के कई स्थान शामिल हो जायेंगे.
इसके लिए राज्य सरकार एक स्पेशल विंग का गठन करने जा रही है. इस विंग की कमान पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव त्रिपुरारि शरण के हाथों में होगी.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को वीटीआर का बारीकी से निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने झूला पुल के पास खड़े होकर राज्य के इकलौते टाइगर रिजर्व पार्क की अलौकिक छटा को देखा तो अभिभूत हो गये.
पास में खड़े वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव त्रिपुरारि शरण को आदेश दिया कि ईको टूरिज्म विकसित करने में कोई बाधा नहीं आये, योजनाओं से जुड़ी फाइलें विभिन्न विभागों में न अटकें इसके लिए ईको टूरिज्म विंग बनायी जाये. मुख्यमंत्री चाहते हैं कि वाल्मीकि नगर में ईको टूरिज्म पर काम चल रहा है.
भीम बांध, भागलपुर, कटिहार और पूर्णिया भी ईको टूरिज्म के मानचित्र पर आ जाये तो बिहार में नेपाल की सीमा से लेकर पश्चिम बंगाल की सीमा तक एक गलियारा बन जायेगा, जो पूरी दुनिया के प्रकृति प्रेमियों को यहां तक खींच लायेगा. वीटीआर में स्थित जटाशंकर मंदिर के प्राचीन पेड़ों के आसपास दीमक का केमिकल की जगह प्राकृतिक तरीके से उपचार करने और चारों ओर परिक्रमा मार्ग भी बनाने के आदेश दिये गये.
नीतीश कुमार चाहते हैं कि पार्क में जो भी सुविधा विकसित की जाये या किसी समस्या का निदान किया जाये, वह पूरी तरह से प्राकृतिक हो. इसी कड़ी में पार्क के अवरुद्ध हो रहे जल स्रोतों के बहाव में प्राकृतिकता बनाये रखने के आदेश दिये गये. गंडक नदी के तट पर टैंटिंग की अनुमति दी जायेगी, लेकिन यह केवल दिन के लिए होगी. बगहा से वाल्मीकि नगर तक पूरी तरह जर्जर हो चुके मार्ग को 2019 तक नये सिरे से बना लिया जायेगा.
सड़क निर्माण के लिए मिल गया एनओसी
मुख्यमंत्री के साथ चल रहे उनके परामर्शी अंजनी कुमार ने प्रभात खबर संवाददाता को बताया कि इस मार्ग की सभी अड़चन दूर हो गयी हैं. निर्माण के लिए एनओसी भी मिल गया है.
सड़क मार्ग से पटना लौटे मुख्यमंत्री को बगहा से बेतिया और बेतिया से मोतिहारी के बीच जहां भी सड़क खराब मिली उसे सुधारने के लिए दिशा-निर्देश दिये गये.
हम ईको टूरिज्म को बढ़ावा देना चाहते हैं. इसकी शुरुआत यहां (वीटीआर) से की गयी है. बिहार में इससे सुंदर जगह कोई नहीं है. हम चाहते हैं कि ईको टूरिज्म को व्यापक विस्तार मिले.
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




