ePaper

पटना : युवती को ब्लैकमेल करने वाले आरोपित को जेल

Updated at : 19 Nov 2018 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : युवती को ब्लैकमेल करने वाले आरोपित को जेल

पटना : कार शोरूम में काम करने वाली युवती को ब्लैकमेल करने वाले युवक को महिला पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. कुरथौल के रहने वाले आरोपित राजकुमार को पुलिस ने कंकड़बाग से गिरफ्तार किया है. वहीं दूसरे आरोपित धीरज कुमारी की तलाश जारी है. धीरज हाजीपुर का रहने वाला है. दरअसल युवती […]

विज्ञापन
पटना : कार शोरूम में काम करने वाली युवती को ब्लैकमेल करने वाले युवक को महिला पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. कुरथौल के रहने वाले आरोपित राजकुमार को पुलिस ने कंकड़बाग से गिरफ्तार किया है.
वहीं दूसरे आरोपित धीरज कुमारी की तलाश जारी है. धीरज हाजीपुर का रहने वाला है. दरअसल युवती हाजीपुर में एक कार शोरूम में काम करती है. शोरूम में ही धीरज और राजकुमार भी काम करते हैं.
युवती का आरोप है कि उसके मोबाइल फोन में कुछ फोटो थे जिसे धीरज और राजकुमार ने निकाल लिया है. इसी फोटो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे. आरोप है कि 2.5 लाख रुपये की वसूली भी की जा चुकी है. पुलिस धीरज को तलाश रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन