दो घंटे गुल रही बिजली

Updated at : 16 Jun 2014 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
दो घंटे गुल रही बिजली

मीठापुर पावर हाउस में लगी आग पटना : सिपारा पुल के पास स्थित मीठापुर विद्युत पावर सब स्टेशन में रविवार को दिन में 1.48 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. पावर हाउस में पेड़ पौधे के कारण आग परिसर में फैल गयी. तत्काल विद्युत सप्लाइ ठप की गयी तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी […]

विज्ञापन

मीठापुर पावर हाउस में लगी आग

पटना : सिपारा पुल के पास स्थित मीठापुर विद्युत पावर सब स्टेशन में रविवार को दिन में 1.48 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. पावर हाउस में पेड़ पौधे के कारण आग परिसर में फैल गयी. तत्काल विद्युत सप्लाइ ठप की गयी तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी. करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंचीं और तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

इस दौरान दो घंटे तक सप्लाइ ठप रही. मीठापुर विद्युत सब स्टेशन से सप्लाइ जारी थी. इस बीच तेज हवा के कारण शॉर्ट सर्किट हो गया. आग की चिनगारी सब स्टेशन परिसर के अंदर तथा बाहर गिरी. दोनों तरफ पेड़ से गिरे सूखे पत्तों में आग लग गयी. तेज हवा के कारण आग फैलने लगी. इस कारण सब स्टेशन में अफरा तफरी मच गयी. कंट्रोल रूम से तत्काल विद्युत अधिकारी व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी.

विद्युत सप्लाइ रोक दी गयी. आधे घंटे बाद करीब 2.15 बजे फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंचीं. तीन घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब 5 बजे आग पर काबू पाया गया. इस दौरान दो घंटे तक विद्युत सप्लाइ ठप रही. विद्युत कंट्रोल रूम का कहना है कि इस दौरान सब स्टेशन का कोई उपकरण नष्ट नहीं हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन