अतिक्रमण हटाने गयी टीम पर पथराव, हंगामा

दानापुर : रविवार को दीघा नहर पर अतिक्रमण हटाने गयी टीम पर अतिक्रमणकारियों ने पथराव कर दिया़ अतिक्रमणकारियों ने दानापुर-गांधी मैदान मुख्य मार्ग को नहर के पास अगजनी कर जाम कर हंगामा किया. पथराव में एक पुलिसकर्मी मामूली रूप से जख्मी हो गया़स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को फोन कर सूचना दी कि […]
दानापुर : रविवार को दीघा नहर पर अतिक्रमण हटाने गयी टीम पर अतिक्रमणकारियों ने पथराव कर दिया़ अतिक्रमणकारियों ने दानापुर-गांधी मैदान मुख्य मार्ग को नहर के पास अगजनी कर जाम कर हंगामा किया. पथराव में एक पुलिसकर्मी मामूली रूप से जख्मी हो गया़स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को फोन कर सूचना दी कि महादलित बस्ती को प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन से उखाड़ा जा रहा है़ इस पर प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह के अंदर खाली करने का निर्देश दिया.
आगामी रविवार को पुन: अतिक्रमण हटाया जायेगा़ वहीं , वार्ड पार्षद रवींद्र शर्मा ,भाजपा नेता सुरेंद्र प्रसाद चौरसिया, अविनाश गुप्ता व नंद कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रशासन द्वारा बिना नोटिस व सूचना दिये ही दीघा नहर के बांध किनारे बसे लोगों की झोंपड़ियों को जेसीबी मशीन से उखाड़ा जा रहा है. इसका लोगों ने विरोध किया और एक सप्ताह का समय मांगा.
इसको लेकर भाजपा नेता व नगर दंडाधिकारी सुरेंद्र कुमार के साथ नोक-झोंक भी हुई़ इस संबंध में नगर दंडाधिकारी सुरेंद्र कुमार, डीसीएलआर सुधांशु कुमार व वरीय उपसमहर्ता राकेश कुमार ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह का समय दिया गया है. अतिक्रमणकारी खुद नहीं हटे, तो अगले रविवार से प्रशासन फिर अतिक्रमण हटायेगा. मौके पर डीएसपी ममता कल्याणी, दीघा थानाध्यक्ष, रूपसपुर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, दारोगा रामाकांत तिवारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




