पटना : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के स्वागत को तैयार : उपमुख्यमंत्री
Updated at : 16 Nov 2018 9:13 AM (IST)
विज्ञापन

पर्यटन सीजन में ईको टूरिज्म का औपचारिक उद्घाटन 18 नवंबर को पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में वर्तमान पर्यटन सीजन में ईको टूरिज्म का औपचारिक उद्घाटन 18 नवंबर को होगा. इस संबंध में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने […]
विज्ञापन
पर्यटन सीजन में ईको टूरिज्म का औपचारिक उद्घाटन 18 नवंबर को
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में वर्तमान पर्यटन सीजन में ईको टूरिज्म का औपचारिक उद्घाटन 18 नवंबर को होगा. इस संबंध में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने बताया कि यहां आने वाले पर्यटकों को वाल्मीकि विहार होटल सहित बैम्बू हट, ईको हट, ट्री हट, टेन्ट हाउस व डॉरमेट्री के माध्यम से एक साथ 80 लोगों को आवासीय सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. इनके किराये में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग दो तिहाई कमी की गयी है.
पर्यटक कमरों व वाहन की ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे. होटल व हट में भोजन की उत्तम व्यवस्था होगी. पर्यटकों को घुमने के लिए टोकन शुल्क पर आधुनिक साइकिल भी उपलब्ध कराये जायेंगे.
वाल्मीकी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 35 से अधिक है. वहां लगभग 200 मीटर लंबे कोलेश्वर झूला को विकसित किया गया है. जटाशंकर मंदिर, कोलेश्वर मंदिर, नरदेवी मंदिर, बाल्मीकि आश्रम आदि मुख्य दशर्नीय स्थल हैं. पर्यटक मदनपुर रेंज में मगरमच्छ भी देख सकते हैं.
बाल्मीकिनगर आने वाले पर्यटकों केे गंडक में नौकाविहार व जंगल सफारी के लिए बोट व खुली जीप के साथ एक बड़ी गाड़ी की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. पर्यटन सीजन के दौरान संध्या में वन-जीवन पर आधारित चलचित्र का प्रदर्शन किया जायेगा एवं स्थानीय लोक संगीत व नृत्य का कार्यक्रम भी आयोजित होगा. बैठक में विभागीय अपर मुख्य सचिव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक व अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




