पटना : सरकारी विभागों को मिलेंगे 316 सहायक

Updated at : 16 Nov 2018 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : सरकारी विभागों को मिलेंगे 316 सहायक

द्वितीय स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2014 के आधार पर हुई है नियुक्ति पटना : द्वितीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, 2014 के आधार पर 316 सहायकों की नियुक्ति सरकार ने की है. विभिन्न सरकारी विभागों में इनकी सेवाएं ली जायेंगी. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने […]

विज्ञापन
द्वितीय स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2014 के आधार पर हुई है नियुक्ति
पटना : द्वितीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, 2014 के आधार पर 316 सहायकों की नियुक्ति सरकार ने की है. विभिन्न सरकारी विभागों में इनकी सेवाएं ली जायेंगी.
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने सफल अभ्यर्थियों की सूची भेजी थी. नियमानुसार जांच पूरी करने के बाद सूची पर अंतिम मुहर लगी है. सभी नवनियुक्त सहायकों को निर्देशित किया गया है कि नियुक्ति पत्र निर्गत होने की तिथि से तीन सप्ताह के अंदर सामान्य प्रशासन विभाग में अपना योगदान देना है. नियुक्ति पत्र प्राप्त करने/योगदान के लिए पदस्थापित स्थान पर आने-जाने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा.
कुछ अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर फंसा है पेच
सामान्य प्रशासन ने बताया कि अभ्यर्थी राम यतन कुमार, रोल नंबर 103203 की लिखावट की जांच विधि विज्ञान प्रयोगशाला में चल रही है.
अगर उसमें कोई गड़बड़ी हुई तो नियुक्ति प्रभावित होगी. कुछ ऐसे अभ्यर्थी भी हैं, जिन्होंने क्रीमीलेयर रहित प्रमाण पत्र आदि नहीं दिया है. उनको स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि योगदान के समय वांछित प्रमाण पत्र जरूर देंगे, वर्ना योगदान नहीं करने दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन