गायब कर्मचारी का अंतिम लोकेशन भूतनाथ रोड में मिला

Updated at : 11 Nov 2018 3:11 AM (IST)
विज्ञापन
गायब कर्मचारी का अंतिम लोकेशन भूतनाथ रोड में मिला

पटना : हैदराबाद में कंस्ट्रक्शन कंपनी का कर्मचारी अशोक कुमार साह के छह नवंबर से मीठापुर बस स्टैंड से संदिग्ध परिस्थिति में गायब होने के मामले में पुलिस को काफी जानकारी हाथ लग गयी है. अशोक कुमार साह का अंतिम मोबाइल लोकेशन भूतनाथ रोड का मिला है. उसके मोबाइल स्विच ऑफ होने के पूर्व मुजफ्फरपुर […]

विज्ञापन
पटना : हैदराबाद में कंस्ट्रक्शन कंपनी का कर्मचारी अशोक कुमार साह के छह नवंबर से मीठापुर बस स्टैंड से संदिग्ध परिस्थिति में गायब होने के मामले में पुलिस को काफी जानकारी हाथ लग गयी है. अशोक कुमार साह का अंतिम मोबाइल लोकेशन भूतनाथ रोड का मिला है. उसके मोबाइल स्विच ऑफ होने के पूर्व मुजफ्फरपुर के एक चालक से बात की थी और यह बताया था कि वह मुजफ्फरपुर आ रहा है और वह बस स्टैंड में गाड़ी लेकर चला आये.
इसके बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया. खास बात यह है कि पुलिस ने इस मामले में दो अपराधियों की भी पहचान कर ली है. इन दोनों अपराधियों का फोटो व नाम-पता पुलिस को मिल गया है और पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. इन दोनों ने बिहारशरीफ के गोवर्धन लाल रस्तोगी की दुकान से खरीदारी की थी और उसमें लगे सीसीटीवी कैमरा के वीडियो फुटेज में तस्वीर आ गयी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा. इसके लिए नालंदा में विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी जारी है.
पांच को हैदराबाद से निकला था अशोक साह
मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाने के जामिन मठियां के रहने वाला अशोक साह पांच नवंबर को हैदराबाद से निकला और छह नवंबर को नौ बजे रात में पटना पहुंचा था. इसके बाद उसने अपनी पत्नी से फोन पर बात की और जानकारी दी कि वह बस पकड़ने जा रहा है. लेकिन जब वह एक बजे रात तक भी अपने घर नहीं पहुंचा तो घरवालों को चिंता हुई और उसके नंबर पर फोन लगाया. लेकिन मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला. इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली तो जक्कनपुर पुलिस को सूचित किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन