ePaper

बिहार के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने दी लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

Updated at : 08 Nov 2018 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने दी लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

पटना : बिहार के राज्यपाल लाल जी टंडन ने भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने शुभकामना-संदेश में विश्वास व्यक्त किया है कि आडवाणी के मार्गदर्शन और सहयोग से भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और गरिमा बढ़ेगी. साथ ही राज्यपाल ने उनके सपरिवार स्वस्थ, सुदीर्घ और आनंदमय […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के राज्यपाल लाल जी टंडन ने भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने शुभकामना-संदेश में विश्वास व्यक्त किया है कि आडवाणी के मार्गदर्शन और सहयोग से भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और गरिमा बढ़ेगी. साथ ही राज्यपाल ने उनके सपरिवार स्वस्थ, सुदीर्घ और आनंदमय जीवन की मंगलकामना की है.

मुख्यमंत्री ने दी आडवाणी को जन्मदिन की बधाई
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी है. अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. वह उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन