बिहार में पोस्टर वार, कांग्रेस ने की छठ और दिवाली पर बंपर इनाम की घोषणा

पटना : बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर कांग्रेस नेएकबार फिरसे पोस्टर के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा पर हमला बोला है. दीवाली के मौके पर मंगलवार को कांग्रेस की ओर से पटना की सड़कों पर चिपकाये गये पोस्टर में छठ और दिवाली पर बंपर इनाम की घोषणा की गयी है. पोस्टरमेंभाजपा […]
पटना : बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर कांग्रेस नेएकबार फिरसे पोस्टर के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा पर हमला बोला है. दीवाली के मौके पर मंगलवार को कांग्रेस की ओर से पटना की सड़कों पर चिपकाये गये पोस्टर में छठ और दिवाली पर बंपर इनाम की घोषणा की गयी है. पोस्टरमेंभाजपा के झूठ को बताने पर 10 करोड़ रुपये का इनाम दिये जाने की बात कही गयी है. पटना केकई चौक चौराहे पर लगाये गये इस पोस्टरमें कांग्रेस ने राफेल घोटाला को भी दर्शाया है.
यह पोस्टर प्रदेश कांग्रेस के नेता सिद्धार्थ क्षत्रिय और बैंकटेश रमण ने लगवाया है. इसमें उन्होंने दीवाली और छठ पूजा महाधमाका बताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की बातों के आधार पर आम जनता से 16 प्रश्न पूछा है. उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी द्वारा पोस्टर में दर्शायी बातें यदि सही हैं तो पूजा धमाका में 10 करोड़ का इनाम जीत सकते हैं. यह पोस्टर पटना में हड़ताली मोड़, डाक बंगला, इनकम टैक्स चौराहे पर लगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




