पटना : छठ पर घाट किनारे व देव में रहेगी पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था
Updated at : 06 Nov 2018 9:38 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : छठव्रतियों के लिए गंगा किनारे स्थित घाटों पर व औरंगाबाद स्थित देव छठ मेला में पेयजल और स्वच्छता की विशेष व्यवस्था रहेगी. पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा ने अधिकारियों को समय से पहले आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि छठ पर व्रतियों व छठ घाट पर जानेवाले […]
विज्ञापन
पटना : छठव्रतियों के लिए गंगा किनारे स्थित घाटों पर व औरंगाबाद स्थित देव छठ मेला में पेयजल और स्वच्छता की विशेष व्यवस्था रहेगी. पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा ने अधिकारियों को समय से पहले आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरा करने का निर्देश दिया है.
उन्होंने कहा कि छठ पर व्रतियों व छठ घाट पर जानेवाले लोगों को पेयजल व स्वच्छता को लेकर परेशानी नहीं होगी. विभाग की ओर से पटना में विभिन्न छठ घाटों पर 308 अस्थायी शौचालय, 595 अस्थायी मूत्रालय व 89 चापाकलों का निर्माण कराया जा रहा है. समाहरणालय घाट पर छह, बांस घाट पर चार व 93 नंबर घाट पर चार बोरिंगों के माध्यम से छह-छह स्टैंड पोस्ट व एक-एक हजार लीटर के पीवीसी टैंकों के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था रहेगी. मंत्री ने कहा कि औरंगाबाद स्थित विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर देव में सौ अस्थायी शौचालय व 30 मूत्रालयों की व्यवस्था की जा रही है. वहां 26 टैंकरों से स्वच्छ पेयजल की भी आपूर्ति होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




