पटना : लाठीचार्ज के लिए माफी मांगें नीतीश : तेजस्वी
Updated at : 06 Nov 2018 8:32 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राजभवन मार्च पर निकले युवा राजद के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है. सोमवार को ट्विट करते हुए उन्होंने कहा कि पता नहीं, सीएम किस जुबान से गांधी, लोहिया और जेपी का नाम लेते हैं? जो इंसान मौसम […]
विज्ञापन
पटना : राजभवन मार्च पर निकले युवा राजद के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है. सोमवार को ट्विट करते हुए उन्होंने कहा कि पता नहीं, सीएम किस जुबान से गांधी, लोहिया और जेपी का नाम लेते हैं?
जो इंसान मौसम बदलने से पहले गठबंधन व सहयोगी बदलता हो उससे किसी नीति, सिद्धांत और विचार की अपेक्षा करना खुद को धोखा देना है. रोजगार मांग रहे युवाओं पर किये गये लाठीचार्ज के लिए नीतीश माफी मांगें. उन्होंने कहा कि सरकार ने लाठीचार्ज कर लोकतंत्र को शर्मसार किया है. दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




