ePaper

तलाक पर बोले तेज- सुलह की कोई गुंजाइश नहीं, परिवार ने मुझे मोहरा बनाया

Updated at : 03 Nov 2018 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
तलाक पर बोले तेज- सुलह की कोई गुंजाइश नहीं, परिवार ने मुझे मोहरा बनाया

पटना : लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी के बाद चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा हमला लालू और राबड़ी देवी पर बोला है. तेज प्रताप ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है. तेज प्रताप ने अपने फैसले को सही बताते हुए कहा कि अब सुलह […]

विज्ञापन

पटना : लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी के बाद चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा हमला लालू और राबड़ी देवी पर बोला है. तेज प्रताप ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है. तेज प्रताप ने अपने फैसले को सही बताते हुए कहा कि अब सुलह की कोई गुंजाइश नहीं है. उन्होंने कहा कि पत्नी ऐश्वर्या और उनमें कोई मेल नहीं है. मुझे शुरू से परिवारवालों ने मोहरा बनाया है. इस बात से मैंने मां राबड़ी देवी और पिता लालू यादव से भी बात की थी. लेकिन, कोई मेरा सुनने को तैयार नहीं था. हम धार्मिक विचार के व्यक्ति है. हम दोनों के बीच एक सोसाइटी गैप है. ऐसे में हमारे और ऐश्वर्या में कहीं से मेल नहीं खाता है.

वहीं, तेज प्रताप के इस बयान के बाद ऐसा लग रहा है कि लालू के बेटे खुद इस शादी के पक्ष में नहीं थे. बेटे की मर्जी के खिलाफ उसकी शादी करने और तलाक प्रकरण तक लालू आखिर खामोश क्यों रहे. क्या घर के भीतर जारी झगड़े को सुलझाने का उनका प्रयास सफल साबित नहीं हुआ. तेज प्रताप की शादी में जेल से बाहर आये लालू की पैरोल अवधि को बढ़ा दिया गया था. इस दौरान वह घर में ही थे. लेकिन, दुबारा जेल जाने से पहले तक वह अपने घर के डैमेज को कंट्रोल करने में विफल रहे.

ऐश्‍वर्या राय से तलाक देने की खबर पर आज खुद तेज प्रताप ने मुहर लगा दी है. उन्होंने इस पूरी खबर को सही बताया है. तेज प्रताप रांची पहुंच गये है. उन्होंने स्वीकार किया कि वे कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है. तेज प्रताप ने कहा- है मैंने याचिका दायर की है, घुट-घुट के जीन से तो कोई फायदा है नहीं. उनका स्पष्ट कहना है कि वे इस रिश्ते से खुश नहीं थे लिहाजा उन्होंने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है.

ये भी पढ़ें… तेज प्रताप के मामले पर बोले तेजस्वी, मीडिया में निजी बातों को दिखाया गया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन