पटना : लालू प्रसाद की राजनीतिक बयानबाजी पर अदालत को संज्ञान लेना चाहिए : सुशील मोदी

Updated at : 29 Oct 2018 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : लालू प्रसाद की राजनीतिक बयानबाजी पर अदालत को संज्ञान लेना चाहिए : सुशील मोदी

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा व जदयू के बीच बराबरी की भावना से समझौता हुआ है. विरोधियों पर इसके दबाव का अंदाजा इसी से लगता है कि लालू प्रसाद सीट शेयरिंग को एनडीए का आंतरिक मामला मान कर इसे इग्नोर करने के बजाय […]

विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा व जदयू के बीच बराबरी की भावना से समझौता हुआ है. विरोधियों पर इसके दबाव का अंदाजा इसी से लगता है कि लालू प्रसाद सीट शेयरिंग को एनडीए का आंतरिक मामला मान कर इसे इग्नोर करने के बजाय इस पर जली-भुनी प्रतिक्रिया प्रकट कर रहे हैं.
वैसे लालू प्रसाद की बढ़ती राजनीतिक बयानबाजी पर सीबीआई और अदालत को संज्ञान लेना चाहिए. भ्रष्टाचार के मामले में पांच साल से अधिक की सजा पाने के कारण जिस व्यक्ति को राजनीति करने और चुनाव लड़ने से वंचित किया गया हो, क्या ऐसा सजायाफ्ता व्यक्ति वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग ग्रुप चैट या ट्विटर के जरिये अपनी राजनीतिक सक्रियता जारी रखते हुए अदालत की अवमानना कर सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन