ठंड की समय से पहले दस्तक, मैदानी क्षेत्र में तापमान में जबरदस्त गिरावट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Oct 2018 6:10 AM (IST)
विज्ञापन

मैदानी क्षेत्र में तापमान में जबरदस्त गिरावट, प्रदेश में रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे और पटना में एक डिग्री सेल्सियस अधिक पटना : प्रदेश में रात का तापमान (न्यूनतम तापमान) सामान्य से डेढ़ से दो डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है. पटना में भी बीती रात तक का तापमान सामान्य से एक […]
विज्ञापन
मैदानी क्षेत्र में तापमान में जबरदस्त गिरावट, प्रदेश में रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे और पटना में एक डिग्री सेल्सियस अधिक
पटना : प्रदेश में रात का तापमान (न्यूनतम तापमान) सामान्य से डेढ़ से दो डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है. पटना में भी बीती रात तक का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 19़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि शुक्रवार तक पटना में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे तक पहुंच गया था. फिलहाल समस्तीपुर के पूसा में न्यूनतम तापमान 14़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
रविवार को भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया और पूर्णिया सहित सभी प्रमुख शहरों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से कमोबेश नीचे ही बना हुआ है. अगर रविवार के तापमान में कुछ बढ़त को छोड़ दें तो पटना सहित समूचे प्रदेश में करीब हफ्ते भर पहले ठंड ने दस्तक दे दी है. पटना में न्यूनतम तापमान करीब 10 साल बाद 24 और 25 अक्टूबर से पहले ही दर्ज कर लिया गया है.
इससे पहले अक्टूबर माह में यह तापमान 29-31 अक्टूबर के बीच ही पहुंचता था. इस तरह करीब एक हफ्ते पहले रात में ठंड ने दस्तक दे दी है. पटना में 24 अक्टूबर की रात को न्यूनतम तापमान 18़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. यह सामान्य से एक डिग्री नीचे माना गया. रविवार 28 अक्टूबर को इस तापमान में आंशिक बदलाव होकर 19़ 2 पहुंच गया है. प्रदेश के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अक्टूबर माह में समय से पहले सर्दी फसलों के लिए घातक है.
डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के आधिकारिक 27 अक्टूबर के बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान में औसतन सामान्य से में 1 से 1़ 5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. हालांकि पटना के दूरस्थ बाहरी इलाके और समस्तीपुर में न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री नीचे दर्ज किया गया. प्रदेश में औसत न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब दो डिग्री कम है. पटना में सामान्य से दो डिग्री अधिक 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
सर्दी समय से पहले आना असामान्य मौसमी घटना
समस्तीपुर स्थित पूसा सेंटर में 28 अक्टूबर को प्रदेश का सबसे न्यूनतम तापमान साढ़े चौदह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रात का यह तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस कम है. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ ए सत्तार ने बताया कि प्रदेश में इस साल सर्दी समय से पहले आयी है. यह एकदम असामान्य घटनाक्रम है. ऐसा बहुत ही कम होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




