ePaper

बिहार के 20 पदाधिकारी बनेंगे डीएसपी से एसपी, दो नवंबर को दिल्ली में है बैठक

Updated at : 28 Oct 2018 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार के 20 पदाधिकारी बनेंगे डीएसपी से एसपी, दो नवंबर को दिल्ली में है बैठक

बिहार सरकार ने केंद्र सरकार को भेजा है प्रस्ताव, दो नवंबर को दिल्ली में है बैठक पटना : बिहार के 20 पदाधिकारी डीएसपी से एसपी बनेंगे. इसके लिए बिहार सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है. दो नवंबर को दिल्ली में इसके लिए बैठक की तिथि भी तय है. सूत्रों ने बताया कि […]

विज्ञापन
बिहार सरकार ने केंद्र सरकार को भेजा है प्रस्ताव, दो नवंबर को दिल्ली में है बैठक
पटना : बिहार के 20 पदाधिकारी डीएसपी से एसपी बनेंगे. इसके लिए बिहार सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है. दो नवंबर को दिल्ली में इसके लिए बैठक की तिथि भी तय है. सूत्रों ने बताया कि वर्ष 2016 में 13 और 2017 में आठ पदाधिकारियों को आईपीएस बनाया जाना है. 60 अधिकारियों का नाम केंद्र को सात-आठ माह पहले भेजा गया है. इसमें से 20 नामों पर केंद्र के स्तर से मुहर लगनी बाकी है.
आईजी पुलिस मुख्यालय पारसनाथ ने बताया कि पुलिस महानिदेशक केएस द्विवेदी की अध्यक्षता वाली बोर्ड की सिफारिश पर अब गृह विभाग और बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) विचार करेगा. इसके बाद पात्र पुलिस निरीक्षकों को डीएसपी पद पर प्रोन्नति दी जायेगी.
357 की डीएसपी में होगी प्रोन्नति
पुलिस विभाग में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की कमी जल्दी ही खत्म होने की उम्मीद जगी है. पुलिस मुख्यालय अपने स्तर से तैयारियों में जुट गया है. इसके लिए होने वाली औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है.
सरकार से 357 पुलिस निरीक्षकों और समकक्ष स्तर के अधिकारियों को डीएसपी पद पर प्रोन्नति देने की सिफारिश की गयी है. डीजीपी बोर्ड ने विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक के बाद गृह विभाग को भेजे प्रस्ताव में रिक्त पदों का ब्योरा भी भेजा है.
वर्तमान में डीएसपी के दो सौ से अधिक पद रिक्त हैं. आगे जैसे-जैसे पद खाली होता जायेगा, वैसे शेष पदों पर चयनित पुलिस निरीक्षकों को प्रोन्नति मिलती जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन