पटना : कई जगहों से हटा अतिक्रमण, कहीं तोड़े गये स्थायी निर्माण
Updated at : 23 Oct 2018 9:19 AM (IST)
विज्ञापन

22 से 27 अक्टूबर तक 25 अक्टूबर को छोड़कर चलेगा अभियान पटना : शहर में एक बार फिर से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया है. सोमवार को कई जगहों से अतिक्रमण हटाने का काम किया गया. कई स्थायी निर्माण के बाउंड्री तोड़ी गयी, जबकि कई जगहों पर स्थायी निर्माण व झोपड़ी व […]
विज्ञापन
22 से 27 अक्टूबर तक 25 अक्टूबर को छोड़कर चलेगा अभियान
पटना : शहर में एक बार फिर से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया है. सोमवार को कई जगहों से अतिक्रमण हटाने का काम किया गया.
कई स्थायी निर्माण के बाउंड्री तोड़ी गयी, जबकि कई जगहों पर स्थायी निर्माण व झोपड़ी व अन्य अतिक्रमणों को हटाया गया. गौरतलब है कि उच्च न्यायालय पटना द्वारा पटना शहर से अतिक्रमण हटाने का काम किया जा रहा है. जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि पटना शहरी क्षेत्र में प्रभावशाली ढंग से अतिक्रमण हटाने एवं यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए करने 22 से 27 अक्टूबर तक 25 अक्टूबर को छोड़कर को अभियान चलेगा.
सोमवार को अनिसाबाद गोलंबर से पुलिस कॉलोनी तक,अनिसाबाद गोलंबर से बेऊर मोड़ तथा बेऊर मोड़ से बेऊर जेल तक अतिक्रमण किया गया.
बांकीपुर अंचल में बुद्ध मूर्ति, खैतान मार्केट से सब्जीबाग होते हुए अशोक राजपथ तक अतिक्रमण हटाया गया. पटना सिटी अंचल में वार्ड संख्या 56, थाना अगमकुआं बाइपास अंतर्गत धनुकी मोड़ से एनएच 30 गांधी सेतु पुल पर स्थित अतिक्रमण हटाया गया. वहीं कंकड़बाग अंचल में करबिगहिया आरओबी से मीठापुर बस स्टैंड गेट नंबर तीन तक अतिक्रमण हटाने का काम किया गया.
नूतन राजधानी अंचल में अनिसाबाद गोलंबर से पुलिस कॉलोनी तक ग्रिल, शटर एवं गेट तथा अनिसाबाद गोलंबर से बेऊर मोड़ तक तथा बेऊर मोड़ से बेऊर जेल तक 30 अवैध होर्डिंग, बोर्ड बैनर हटाया गये.
इस दौरान कुल जुर्माना राशि 186000 रुपये वसूला गया. वहीं पटना सिटी अंचल में वार्ड 56 थाना अगमकुआं बाईपास अंतर्गत धनुकी मोड़ से एनएच 30 गांधी सेतु पुल पर स्थित दुकानों, झोपड़ियों एवं अवैध होर्डिंग, बैनरों को हटाया गया. कुल जुर्माना राशि 29000 रुपये वसूल किये गये.वहीं बांकीपुर अंचल में खैतान मार्केट से सब्जीबाग होते हुए अशोक राजपथ तक अतिक्रमण हटाओ अभियान अंतर्गत सड़क पर से बांस, बल्ला, ईंटें हटायी गयीं व सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया.
37500 रुपये वसूला जुर्माना : इस दौरान कुल जुर्माना 37500 रुपये वसूल किये गये. वहीं कंकड़बाग अंचल अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत करबिगहिया आरओबी से मीठापुर बस स्टैण्ड तक अवैध, होर्डिंग, 10 बैनर व ईंटों को हटा कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया. लोगों से कुल जुर्माना राशि 35000 रुपये वसूले गये.
अतिक्रमण हटाने का असर नहीं
पटना : बीते दो माह से शहर में अतिक्रमण हटाने का काम किया जा रहा है. इस दौरान सैकड़ों स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाये जा चुके हैं. नगर निगम ने इस क्रम में एक करोड़ रुपये से अधिक की वसूली गयी है.
सोमवार को फिर से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की गयी. मगर एक बार फिर बीते दिनों से हटाये गये अतिक्रमण का खास असर देखने को नहीं मिल रहा है. लगभग 15 दिनों के ब्रेक के बाद फिर से वैसे जगहों पर फिर से अतिक्रमण हो गया है. जिन जगहों पर पहले अतिक्रमण हटाया गया था. उन जगहों पर भले ही स्थायी निर्माण नहीं हुए हैं, लेकिन दुकानों व अस्थायी अतिक्रमणों ने कब्जा कर लिया है.
फिर से सब्जी दुकान, फुटपाथ पर कब्जा
अंटा घाट पर एक बार फिर से सड़क पर ही दुकानें सज गयी हैं. सब्जी दुकानदारों ने सड़क पर कब्जा कर लिया है. अतिक्रमण हटाने के तीसरे दिन से ही वहां फिर से दुकानें सज रही हैं. वहीं अशोक राजपथ पर भी पहले से हटाये गये अतिक्रमण का कोई असर नहीं दिख रहा है.
फुटपाथ पर दुकानवालों का कब्जा है. जबकि सड़क के किनारे वाहन पार्किंग हो रही है. कंकड़बाग के ऑटो स्टैंड पर ठेलावालों व फल दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है. इस तरह पटना जंक्शन गोलंबर से सड़क के किनारे दोनों तरफ फुटपाथी दुकानदारों का कब्जा हो गया है. राजेंद्र नगर से लेकर पटना न्यू मार्केट व कंकड़बाग ऑटो स्टैंड पर अतिक्रमण हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




