ePaper

दशहरा, दीपावली और छठ को लेकर बिहार से 11 स्पेशल ट्रेनें चलायेगा रेलवे

Updated at : 17 Oct 2018 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
दशहरा, दीपावली और छठ को लेकर बिहार से 11 स्पेशल ट्रेनें चलायेगा रेलवे

पटना / नयी दिल्ली : त्योहारी मौसम की भीड़ को देखते हुए अगले 30 दिनों में बिहार के एक करोड़ से ज्यादा यात्रियों को सफर करायेगा. रेलवे बोर्ड के अधिकारी के मुताबिक, इसके लिए विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाये जायेंगे. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान पूर्व की ओर जानेवाली ट्रेनें बिहार, पश्चिम […]

विज्ञापन

पटना / नयी दिल्ली : त्योहारी मौसम की भीड़ को देखते हुए अगले 30 दिनों में बिहार के एक करोड़ से ज्यादा यात्रियों को सफर करायेगा. रेलवे बोर्ड के अधिकारी के मुताबिक, इसके लिए विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाये जायेंगे. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान पूर्व की ओर जानेवाली ट्रेनें बिहार, पश्चिम बंगाल एवं उत्तर प्रदेश के 250 से अधिक फेरे लगायेंगी. अधिकारी ने कहा, ‘हमारी योजना अगले 30 दिनों में करीब 40 विशेष ट्रेनों के 400 से अधिक फेरे लगाने की है. इस दौरान भीड़ के प्रबंध के लिए हमने कई उपाय किये हैं, जिनमें ज्यादा कर्मियों की तैनाती और यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल है.’

यहां भी पढ़ें :कांग्रेस नेताओं ने पोस्टर के जरिये साधा PM मोदी पर निशाना, भाजपा ने किया पलटवार

उन्होंने बताया कि बिहार से 11, उत्तर प्रदेश से छह, झारखंड से एक और बंगाल से तीन विशेष रेलगाड़ियां चलाये जायेंगी. इसके अलावा रेलवे दिल्ली से उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल तक आधा दर्जन स्पेशल ट्रेनें प्रतिदिन चलायेगा. त्योहारी भीड़ के वक्त सफर सुगम बनाने के लिए कुछ ट्रेनों की आवाजाही भी बढ़ायी जायेगी. कुछ विशेष रेलगाड़ियों में कटिहार-दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस, दरभंगा-जालंधर अंत्योदय एक्सप्रेस, उदयपुर-पाटलिपुत्र हमसफर एक्सप्रेस, गोरखपुर-आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस और इलाहाबाद-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस शामिल हैं.

यहां भी पढ़ें : गुजरात के CM रूपाणी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि रेलवे टिकटों की उपलब्धता के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म पर प्रमुखता से रेलगाड़ियों की सूचना प्रदर्शित करनेवाले बोर्ड और प्लेटफॉर्म को लेकर किसी तरह का भ्रम न हो उसके लिए सही ढंग से घोषणाएं करने जैसी योजनाएं बना रहा है. उन्होंने बताया कि यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए टिकट जांचनेवाले कर्मियों, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) और स्वयंसेवियों की तैनाती की जायेगी. महत्त्वपूर्ण स्टेशनों पर चिकित्सक एवं एंबुलेंसों की भी व्यवस्था होगी. रेलवे त्योहारों के मौसम खास कर छठ के दौरान रेल यात्रा सुगम बनाने की योजना बना रहा है, क्योंकि पूर्व में इस दौरान तीन बड़े हादसे हो चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन