ePaper

माता के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

Updated at : 17 Oct 2018 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
माता के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

आस्था . प्रखंडों में माता का पट खुलते ही पूजन-अर्चन को श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ खगौल : पट खुलते ही पूजा-अर्चना व दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. नेउरा काॅलोनी स्थित शिवमंदिर, रामपुर, गाड़ीखाना, दल्लूचक, घमश्याम स्कूल, अस्पताल मोड़, मोती चौक, लाल चौक, आनंदपुरी, बॉली पर, मोतीचौक पर स्थापित 16 फिट की […]

विज्ञापन
आस्था . प्रखंडों में माता का पट खुलते ही पूजन-अर्चन को श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
खगौल : पट खुलते ही पूजा-अर्चना व दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. नेउरा काॅलोनी स्थित शिवमंदिर, रामपुर, गाड़ीखाना, दल्लूचक, घमश्याम स्कूल, अस्पताल मोड़, मोती चौक, लाल चौक, आनंदपुरी, बॉली पर, मोतीचौक पर स्थापित 16 फिट की मां काली की प्रतिमा, लोकोगेट, घनश्याम स्कूल, रेलवे अस्पताल, नेउरा कॉलोनी, दानापुर स्टेशन, वॉलीपर, जयराम बाजार, लोको गेट, बड़ी देवी स्थान, नेउरा काॅलोनी दुर्गा स्थान, नीमतल्ला में स्थापित भारत माता की प्रतिमा कार्टून सहित खास कर एसटी-एससी यूनियन कार्यालय परिसर में चैतन्य देवियों प्रदर्शन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा. सैदपुरा मोड़ पर मां काली की प्रतिमा स्थापित की गयी है.
मां दुर्गा का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी : नौबतपुर. मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा का सातवां रूप काल रात्रि की पूजा के साथ ही पट खुला. खेल मैदान में श्रीकृष्ण समिति का पूजा पंडाल के साथ-साथ आयोजित मेला, देवी स्थान एवं शिव मंदिर में चलता फिरती प्रतिमा लोगों को आकर्षण का केंद्र बना है.
पूजा पंडाल में की गयी मनमोहक सजावट: पालीगंज. स्थानीय देवी स्थान, महावीरस्थान, गौरैया स्थान, चंढोस मोड, चंद्रवंशीनगर, निरखपुर, पुरनी सरैया, गुप्ता मोहल्ला, बूढ़ी काली स्थान रोड, डीहपाली के अलावा महाबलीपुर, सिकारिया, चंढोस, नदहरी, समेत कई जगहों पर मां दुर्गा के पंडाल व मनमोहक सजावट की गयी है.
माता के दर्शन कर निहाल हुए श्रद्धालु : बिहटा. आर्य समाज रोड में महावीर मंदिर पर मनीष कुमार, बिहटा नकटा कुंआ, गुलटेरा बाजार, महावीर नगर, श्रीराम पुर सूर्य मंदिर, पैनाल, परेव आदि जगहों पर माता का पंडाल बनाया है.
पट खुलते होते ही श्रद्धालुओं की लगी भीड़ : बिक्रम. मां दुर्गा के पट का अनावरण होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. दुर्गापूजा के उल्लास, उमंग और खुशियों से पूरा बाजार सराबोर है. हर तरफ मां दुर्गा के ही गीत बज रहे हैं.
सजा मां का दरबार, लगी कतार : शिवाला मोड़ (दानापुर). शिवाला मोड़ नवयुवक संघ की ओर से मां दुर्गा जी की भव्य प्रतिमा का दर्शन व पूजा-अर्चना करने के लिए सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लग गया. पूजा पंडालों से निकलते वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज से इलाके में भक्ति का संचार होता रहा.
संघ के अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि पिछले 41 साल से मां दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है. संघ के सचिव अशोक कुमार, छोटू, टनटन, पप्पू, गणेश समेत आदि सदस्यों के सहयोग रहा है.
मां के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
दानापुर : शारदीय नवरात्र के सप्तमी के दिन मंगलवार को पट खुलते ही पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. अहले सुबह से ही नगर समेत आसपास के इलाकों में पूजा पंडालों व मंडपों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण -प्रतिष्ठा, पूजा-अर्चना व महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पट खोल दिये गये.
नगर के पेठिया बाजार में सेवा समिति संघ द्वारा पारंपरिक रूप में श्री श्री बड़ी देवी जी की प्रतिमा स्थापित की गयी. मछुआ टोली स्थित श्री 108 काली पूजा समिति द्वारा भव्य मां काली जी की प्रतिमा स्थापित की गयी है. गोलापर राम मंदिर व्यापार मंडल द्वारा श्री बड़ी देवी जी उत्तरी गोला रोड में श्री छोटी देवी जी की प्रतिमा स्थापित की गयी है. झुनझुन रोड रौनियार वैश्य धर्मशाला में सदर बाजार शिव मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा पहाड़ की गुफा में दर्शाया गया है.
तरकरिया बाजार नवयुवक संघ द्वारा इस बार कलात्मक व आकर्षक रूप से मां दुर्गा जी का रावण को वध करते दर्शाया गया. मां दुर्गा की प्रतिमा के अलावे ब्रह्मा, विष्णु व महेश, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, भगवान गणेश व कार्तिक की प्रतिमा को दर्शाया गया. गांधी नगर पटेल क्लब द्वारा भारत माता का कलात्मक प्रतिमा स्थापित किया गया. तकियापर रेनब्रो क्लब द्वारा मां दुर्गा को राक्षसों को संहार करते दिखाया गया है. थाना मोड़ द्वारा मां दुर्गा जी का विकराल रूप को दर्शाया गया है.
भगवती तरक्की व खुशहाली दें : मोदी
पटना सिटी : उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि दुर्गा देवी की आराधना भक्तों को तरक्की व खुशहाली दे. ऐसी कामना करते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नवरात्रि पर्व करते हैं.
उप मुख्यमंत्री मंगलवार की रात भूतनाथ युवा सेवा समिति की ओर से आयोजित भगवती जागरण के उद्घाटन पर कहीं. आयोजन में विधायक अरुण कुमार सिन्हा भी शामिल हुए. आयोजन में सचिव साहिल सिंह एवं अध्यक्ष अशोक राय की अध्यक्षता में आजोजित की गयी. समिति के उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी जय प्रकाश ने बताया कि मां भवानी की पूजा संपूर्ण आस्था एवं निष्ठा के साथ की.
मां के जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर
मनेर : नगर समेत आसपास के इलाके में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का पट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुरोहितों ने खोला. मां दुर्गा की पट खुलते ही पूरा मनेर मां के जयकारों से गुंजायमान हो उठा.
इस दौरान सरस्वती सदन पुस्तकालय स्थित बड़ी देवी जी, काजी मोहल्ला मंझली देवी जी, अस्पताल पर छोटी देवी जी समेत शेरपुर, ब्यापुर, बाजारपर, गांधी हाट आदि जगहों पर श्रद्धालुओं की भीड़ मां के दर्शन को उमड़ पड़ी. मौके पर पूर्व विधायक प्रो श्रीकांत निराला, नपं उपाध्यक्ष फरीद हुसैन खान, पार्षद रवींद्र सोंद्रिक, भाजपा नेता कन्हैया मालाकार समेत अन्य लोग थे.
मसौढ़ी. वर्षों से मसौढ़ी नगर में आकर्षण का केंद्र रहा थाना के पास का बना पंडाल इस बार भी लोगों को लुभा रहा है. दशहरे के मौके पर नवयुवक संघ सत्ती स्थान के द्वारा बना भव्य पंडाल अमृतसर का रामतीर्थ मंदिर का एहसास करा रहा है. 80 फिट की ऊंचाई वाले इस पंडाल का निर्माण झारखंड के मधुपुर के मकसूद आलम द्वारा किया गया है.
पंडालों में उमड़े श्रद्धालु : पटना िसटी. देवी प्रतिमा के दर्शन पूजन के लिए लोगों का हुजूम सड़कों पर निकल पड़ा. बड़ी देवी जी मारुफगंज, दलहट्टा बड़ी देवी जी, महाराजगंज, खाजेकलां बड़ी देवी, तारणी प्रसाद लेन स्थित मुक्तेश्वरनाथ देवी मंदिर, नया गांव पूजा समिति, चैलीटाड़ मनोरंजन पूजा समिति, मदरसा गली पूजा समिति,बंगाली समुदाय की ओर से गायघाट स्थित सांस्कृतिक परिषद गुलजारबाग, गुरहट्टा स्थित देवी स्थान के साथ अन्य जगहों पर स्थापित देवी प्रतिमाओं में दर्शन पूजन के लिए लोगों को सैलाब उमड़ पड़ा. मेला घुमने निकले लोगों की भीड़ देर शाम तक पूजा पंडालों के पास बनी थी.पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़: बख्तियारपुर. मंगलवार को महासप्तमी के दिन मां दुर्गा का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की पूजा मंडपों में भीड़ उमड़ पड़ी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन