बिहार में अहम बैठक के दौरान पुलिसकर्मियों के सोये रहने पर बोले DIG, आखिरकार वे भी इंसान ही हैं

पटना : बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक के दौरान कई पुलिस अधिकारी सोते नजर आए थें. इस पर पटना के डीआईजी (सेंट्रल रेंज) राजेश कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा जो पुलिस वाले सो रहे थे वे नाइट ड्यूटी कर के […]
पटना : बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक के दौरान कई पुलिस अधिकारी सोते नजर आए थें. इस पर पटना के डीआईजी (सेंट्रल रेंज) राजेश कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा जो पुलिस वाले सो रहे थे वे नाइट ड्यूटी कर के आये थे. वे लगातार 24 घंटों से सोये नहीं थे. ये उनका दोष नहीं है. वे सचेत थे, लेकिन हो सकता है दो-तीन मिनट के लिए झपकी ले ली हो. आखिरकार वे भी इंसान ही हैं.
Policemen who were sleeping had come after night duty & hadn't slept for 24 hrs straight. They aren't at fault. They were attentive but might have dozed off for 2-3 min. They are humans after all: DIG Patna (central range) on policemen sleeping at law&order briefing y'day. #Bihar pic.twitter.com/bSlTXQmAOz
— ANI (@ANI) October 16, 2018
गौरतलब हो कि सोमवार को पटना में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग आयोजित की गयी थी. राजधानी के बापू सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में पटना के कमिश्नर, डीआईजी से लेकर एसएसपी और सभी सिटी एसपी मौजूद थे. इस बैठक में त्योहारी सीजन में पटना में लॉ एंड ऑर्डर को बनाये रखने पर चर्चा होनी थी. मगर इतनी महत्वपूर्ण बैठक में कई पुलिस वाले सरेआम सोते नजर आये. पटना की सोती हुई पुलिस का वीडियो कैमरे में कैद हो गया. जो जल्दी ही वायरल हो गया. वीडियो में कई पुलिस वाले खर्राटा भरते नजर आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




