पटना : भाजयुमो ने गोल्ड मेडलिस्ट श्रेयसी को किया सम्मानित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2018 5:51 AM
विज्ञापन
पटना : भाजयुमो ने सोमवार को निशानेबाजी में गोल्ड मेडल विजेता श्रेयसी सिंह को सम्मानित किया. इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि जब बिहार से किसी को सम्मान मिलता है तो कितना गर्व महसूस होता है, यह शब्दो में ब्यान करना मुश्किल है. खेल मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि व […]
विज्ञापन
पटना : भाजयुमो ने सोमवार को निशानेबाजी में गोल्ड मेडल विजेता श्रेयसी सिंह को सम्मानित किया. इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि जब बिहार से किसी को सम्मान मिलता है तो कितना गर्व महसूस होता है, यह शब्दो में ब्यान करना मुश्किल है.
खेल मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेयने कहा कि श्रेयसी सिंह ने जो सम्मान दिलाया है, वह गर्व की बात है. भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक नितिन नवीन ने कहा कि श्रेयसी सिंह ने न केवल बिहार का बल्कि पूरे भारत का नाम रोशन किया है.
श्रेयसी सिंह ने कहा कि मैं राजनितिक परिवार में पली-बढ़ी हुई हूं, लेकिन मेरा सफर निशानेबाजी में रहा जो मेरे पिता का सपना था. कई कठिनाईयां आयीं, पर मेरा हौसला कभी कम नहीं हुआ. कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो के स्टडी सर्किल संयोजक विकास सिन्हा व समापन महानगर महामंत्री संतोष यादव ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










