डेंगू हुआ आउट ऑफ कंट्रोल, आंकड़ा 260 के पार, पटना में अब तक तीन की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : शहर में डेंगू का डंक दिनों-दिन बेकाबू होता जा रहा है. अालम यह है कि राजधानी में डेंगू के मरीजों की संख्या 260 के पार हो गयी है. यह आंकड़ा अकेले सिर्फ पीएमसीएच का है. सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को मिला दिया जाये तो आंकड़ा काफी अधिक है. इतना ही नहीं डेंगू […]
विज्ञापन
पटना : शहर में डेंगू का डंक दिनों-दिन बेकाबू होता जा रहा है. अालम यह है कि राजधानी में डेंगू के मरीजों की संख्या 260 के पार हो गयी है. यह आंकड़ा अकेले सिर्फ पीएमसीएच का है. सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को मिला दिया जाये तो आंकड़ा काफी अधिक है. इतना ही नहीं डेंगू से शहर में अब तक तीन मरीजों की मौत भी हो चुकी है. जबकि, स्वास्थ्य विभाग और नगर-निगम के अधिकारियों का दावा है कि शहर में डेंगू से निबटने के लिए काफी इंतजाम किये गये हैं.
10 दिनों में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार, पीएमसीएच प्रशासन ने की पुष्टि
डॉक्टर, डीपीओ व निगमकर्मी की मौत के बाद हड़कंप
पटना में इस सीजन में अब तक डेंगू से तीन मरीजों की मौत हो चुकी है. इसमें एक डॉक्टर, एक डीपीओ व एक नगर-निगम का कर्मचारी हैं. शनिवार को फोर्ड अस्पताल के डॉ विजय कुमार नाम के एक डॉक्टर की मौत हो गयी थी.
विजय कुमार एनेस्थेसिया के डॉक्टर थे. वहीं गोपालगंज में तैनात डीपीओ संगीता कुमारी की मौत शनिवार की देर रात पटना स्थित एक निजी अस्पताल में हो गयी. वह हनुमान नगर की रहने वाली थीं. जबकि कुछ दिन पहले निगम कर्मी की भी मौत डेंगू से हो गयी थी. फिर भी जिम्मेदार मौन हैं.
मरीजों की संख्या में लगातार हो रहा इजाफा
हैरानी की बात तो यह है कि पिछले 10 दिनों में डेंगू मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. 10 दिनों के अंदर करीब 100 डेंगू के मरीज पीएमसीएच पहुंचे है. तीन अक्टूबर तक करीब 140 मरीजों में ही डेंगू के लक्षण पाये गये थे.
फॉगिंग-स्प्रे नहीं होने से डेंगू के मच्छर एक्टिव
शहर और आसपास के क्षेत्रों में डेंगू से निबटने के लिए किये जा रहे फॉगिंग-स्प्रे और गठित टीमों के जागरूकता अभियान का कोई असर नहीं है. यहां पर फॉगिंग व स्प्रे नहीं होने से डेंगू के मच्छर ज्यादा एक्टिव हो चुके हैं.
इस कारण 10 दिनों के भीतर ही करीब 100 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. पीड़ित मरीजों की मानें तो डेंगू के नाम पर लाखों रुपये खर्च किये जा रहे हैं. प्रचार-प्रसार गाड़ी भी रवाना की जा रही है. लेकिन, शहर के कई ऐसे डेंगू प्रभावित कॉलोनी हैं, जहां फॉगिंग व दवाओं का छिड़काव नहीं किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










