पटना :कूड़ा फेंकने पर रोक लगाते हुए मुख्य सड़कों से हटाये गये डस्टबीन
Updated at : 15 Oct 2018 5:15 AM (IST)
विज्ञापन

पटना :नगर निगम प्रशासन ने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की शुरुआत करते हुए मुख्य व प्रधान सड़कों से कूड़ा प्वाइंट के साथ साथ डस्टबीन हटाने की कवायद शुरू कर दी है. नगर आयुक्त ने चारों अंचलों के कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र की मुख्य व प्रधान सड़कों से दशहरा मेला शुरू […]
विज्ञापन
पटना :नगर निगम प्रशासन ने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की शुरुआत करते हुए मुख्य व प्रधान सड़कों से कूड़ा प्वाइंट के साथ साथ डस्टबीन हटाने की कवायद शुरू कर दी है. नगर आयुक्त ने चारों अंचलों के कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र की मुख्य व प्रधान सड़कों से दशहरा मेला शुरू होने से पहले डस्टबीन हटाना सुनिश्चित कर लें.
इस निर्देश के आलोक में अंचल के कार्यपालक पदाधिकारियों ने मुख्य सड़कों पर बने कूड़ा प्वाइंटों पर कचरा फेंकने पर रोक लगाते हुए रविवार की शाम तक मुख्य सड़कों से 90 प्रतिशत डस्टबीन हटा लिये गये.
नूतन राजधानी अंचल क्षेत्र के बेली रोड, बोरिंग रोड, बोरिंग कैनाल रोड, सहदेव महतो मार्ग, फ्रेजर रोड, अशोक राजपथ, स्टेशन रोड आदि सड़कों पर रखें डस्टबीन हटा लिया गया है. वहीं, कंकड़बाग अंचल के पुराना बाइपास रोड, कंकड़बाग मुख्य रोड, डॉक्टर्स कॉलोनी मुख्य रोड, कांटी फैक्टरी रोड और बांकीपुर अंचल के नाला रोड, कदमकुआं, आर्य कुमार रोड, बाकरगंज रोड आदि सड़कों से कूड़ा प्वाइंट हटाया दिया गया है.
व्यावसायिक इलाके के दुकानदारों से कहा गया है कि शाम आठ बजे से सुबह आठ बजे तक कूड़ा प्वाइंट पर कचरा फेंके. इसके बाद कचरा फेंकते पकड़े गये, तो पांच हजार रुपये तक जुर्माना लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




